सीधी। जिले के अमिलिया में मंगलवार दोपहर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान हिंसक झड़प हो गई। बताते है कि मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक बवाल में बदल गया। नकाबपोशों की भीड़ ने पहले एक घर पर हमला किया और बाद में थाने पर भी धावा बोल दिया। जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
बोलेरो हटाने को लेकर विवाद
जो जानकारी आ रही है उसके तहत भीम आर्मी की रैली निकालते समय रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कुछ लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद मनी शुक्ला नामक व्यक्ति ने इसका विरोध जताया। विवाद इतना बढ़ा कि 50 नकाबपोश बदमाशों ने मनी शुक्ल के घर पर हमला बोल दिये।नकाबपोशों ने पथराव करते हुए घर में घुसकर मारपीट की।
मनी शुक्ला के घर के 4 लोग घायल
जो जानकारी आ रही है उसके तहत हमले में मनी शुक्ला गंभीर घायल हुए, जबकि उनके परिवार के 80 वर्षीय बुजुर्ग रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला और उनके बेटे को गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया तो दूसरे पक्ष से भी झड़प हो गई।
कई थानों का पहुचा पुलिस बल
मारपीट की सूचना पर अमिलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुची थी। वही स्थित बिगडने पर न सिर्फ कमर्जी, बहरी थाना व सिहावल चौकी समेत सीधी से पुलिस बल मौके पर पहुचा है। मौके 150 से अधिक जवान तैनात किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर अमिलिया बाजार बंद करा दिया गया है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई. फ़िलहाल पुलिस इस मामले पर जांच में जुट गई है।
