मऊगंज हाईवें में भीषण हादसें, ट्रक से टकराई बाइक 3 की मौत, आर्टिका पेड़ से टकराई, 1 की मौत

मऊगंज। जिले के पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए मोबाइल पर रील बना रहे थे। इसी दौरान उनका ध्यान भटक गया और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि ठीक पीछे आ रही दूसरी टीवीएस अपाचे बाइक भी अनियंत्रित होकर उसी ट्रेलर से टकरा गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान लौर थाना क्षेत्र के बेला निवासी उपलक्ष्य कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल के रूप में हुई है। घायलों में प्रशांत द्विवेदी और प्रदीप द्विवेदी शामिल हैं। पुलिस को मृतकों के पास गन लाइटर भी मिला है। ट्रक जब्त कर लिया गया है और मामले में जांच कर रही है।

पेड़ से टकराई अर्टिगा, एक की मौत, 7 घायल

दूसरी दुर्घटना मऊगंज जिले के ही हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत मद रघुवर गांव के पास हुई है। जंहा एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताते है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गंगा स्नान कर छतीसगढ़ जा रहे थे कार सवार

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ निवासी एक परिवार बनारस से गंगा स्नान कर वापस अपने घर लौट रहा था। कार में कुल 8 लोग सवार थे। सुबह उनकी अर्टिगा कार मद रघुवर गांव के पास पहुँची, तेज रफ्तार सीधे पेड़ में जा घुसी। माना जा रहा है कि सुबह के समय कार को झपकी आ गई और तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बहरहाल पुलिस दुर्घटना को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *