Dhurandhar Records: आदित्य धर (Aditya Dhar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ब्लॉक बस्टर फिल्म हर दिन नए नए माइलस्टोन बना रही है, हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही है और अपकमिंग फिल्मों के लिए नए नए लेवल सेट कर रही है। धुरंधर फिल्म सीरीज इंडियन सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म सीरीज है जिसके दोनों पार्ट्स ने एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की इसके अलावा अब ये ऐसी फिल्म सीरीज बन गई है जिसके दोनों पार्ट्स ने मिलकर 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है.
धुरंधर ने कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की अन्य बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी को पहले ही पीछे छोड़ दिया था। पुष्पा के दोनों पार्ट की कुल कमाई करीब ₹2,192 करोड़ के आसपास थी। पुष्पा ने करीब ₹350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,742.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे
वहीं, बाहुबली के दोनों पार्ट ने करीब ₹2,438 करोड़ का बिजनेस किया था। बाहुबली ने करीब ₹650.00 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,788.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म फ्रैंचाइज़ी
Highest-grossing Indian film franchises: धुरंधर अबतक के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फ्रैंचाइज़ी बन गई है. दोनों पार्ट्स का मिलकर 3 हजार करोड़ का बिज़नेस करना, इंडियन सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं हुआ. भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप 4 पर धुरंधर और टॉप 5 में धुरंधर आती है लेकिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में दोनों फ़िल्में दूसरे और तीसरे नंबर पर है और हिंदी में दोनों फ़िल्में पहली और दूसरी पोजीशन में है.
