शहडोल। पुलिस से बचने के लिए भाग रहे गांजा तस्करों की कार पलट गई, वही मंगलवार की सुबह तीन लोगो की लाश कुएं में पाई गई है, जबकि अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। यह घटना एमपी के शहडोल जिला अंतर्गत जैतपुर थाना क्षेत्र कमता गांव से सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की हुई पहचान
कुएं से जिन तीन युवकों के शव बरामद किए गए है उनकी पहचान शहडोल निवासी तनुज शुक्ला और बुढार थाना क्षेत्र के टिकुरी टोला निवासी सचिन सिंह व रोहित शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर तीनों के गांजा तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
ऐसी थी घटना
जो जानकारी आ रही है उसके तहत जैतपुर से कमता की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को डायल 112 में तैनात पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवार युवक तेज रफ्तार में भागने लगे और उनका वाहन कमता तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और वहां मौजूद कुए में तीन लोगो के गिर जाने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कार से ले जा रहे थे गांजा
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिली कार से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया गया है, फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रहे है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला रहे है।
