टीआरएस कॉलेज रीवा में विकास मिस्टर और स्वारात्मिका बनी मिस फ्रेशर

Grand Freshers' Party Organized at TRS College, Rewa

रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत सिंह स्वशासी महाविद्यालय रीवा के समाजशास्त्र विभाग में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों का भव्य एवं यादगार स्वागत समारोह आयोजित किया। महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में उत्साह, प्रतिभा और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में बेहर उत्साह रहा।

प्राचार्य ने बताया आयोजन का लक्ष्य

प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के साथ सामाजिक मूल्यों और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। प्रो. अखिलेश शुक्ल ने बताया कि यह कार्यक्रम नए छात्रों में आत्मविश्वास जगाने, उनकी प्रतिभा को मंच देने तथा वरिष्ठ-कनिष्ठ छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। विषय विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर पाण्डेय ने सारगर्भित व्याख्यान दिया।

मद्य-निषेध की ली शपथ

सभी प्रतिभागियों ने मद्य-निषेध की सामूहिक शपथ ली, जो गांधी जयंती के पावन अवसर की विशेष विशेषता रही। सीनियर छात्रों द्वारा संचालित कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। निर्णायक मंडल ने आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, व्यक्तित्व और प्रतिभा के आधार पर मूल्यांकन किया।

बनाए गए मिस्टर एवं मिस फ्रेशर

कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर विकास सिंह एव मिस फ्रेशर स्वारात्मिका द्विवेदी तथा बेस्ट परफॉरमेंस अदिति मिश्रा एवं मोहम्मद जकी को दिया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन सुजीत सिंह एवं इच्छा तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन देव कृष्ण तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. शाहेदा सिद्दीकी, डॉ. फरजाना बानो, प्रो. शालिनी पाण्डेय, डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. प्रियंका पाण्डेय, डॉ. निशा सिंह, श्री योगेश निगम, श्री रत्नेश मिश्रा और राज किशोर पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत सिंह, महेश कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अशिता द्विवेदी, निखिल सेन, अनुराग सिंह, संजय साकेत, वर्षा मोगरे, वंदना कुशवाहा, अंजलि कुशवाहा, लकी द्विवेदी, शिवम चौरसिया और मनीषा मांझी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *