दक्षिण भारत के एक्टर Vijay Deverakonda और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की प्री वेडिंग शादी में 24 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक परंपरा निभाई गई है। इस संगीत समारोह में विजय देवरकोंडा की मां ने रश्मिका को अपने परिवार की एक पारंपरिक विरासत भेंट की है। इस रस्म का मुख्य कारण परिवार की परंपरा को पूरा करते हुए परिवार में नए सदस्य का स्वागत करना है इसके लिए विरासत के तौर पर चूड़ियां भेंट की जाती है।

संगीत समारोह में निभाई गई ये खास परंपरा
जानकारी के अनुसार विजय देवरकोंडा की मां माधवी देवराकोंडा ने संगीत समारोह में अपने परिवार की पीडिया से चली आ रही पारंपरिक चूड़ियां रश्मिका मंदाना को सौंपीं है। यह रस्म परिवार में नई बहू का स्वागत का प्रतीक को बताया जाता है। इस Vijay Deverakonda की प्री शादी समारोह को बहुत ही पर्सनल रखा गया है इसमें केवल करीबी रिश्तेदार और कुछ जान पहचान के अच्छे मित्र ही शामिल हुए हैं आयोजन स्थल उदयपुर का एक रिसॉर्ट बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े: Splitsvilla Star Mayank Pawar का 37 साल की उम्र में निधन…कैसे हुआ?
Vijay Deverakonda परिवार की विरासत
परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार यह चूड़ियां कई पीढियां से परिवार में सुरक्षित रखी गई है इन्हें विवाह के अवसर पर आने वाली बहू को सौप दिया जाता है। इस परंपरा का उद्देश्य नए सदस्य को परिवार की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना है। हालांकि विजय देवराकोंडा और रश्मिका की तरफ से इस परंपरा के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
दो संस्कृतियों का समावेश
जानकारी के अनुसार इस विवाह समारोह में तेलुगु और कोदवा दोनों परंपरा का पालन किया जा रहा है। विजय देवराकोंडा आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं जबकि रश्मिका कर्नाटक के कोदवा समुदाय से है। ऑफिशियल बयान में ऐसा बताया गया था कि दोनों परिवारों ने पारंपरिक रीति रिवाज को संतुलित रूप से शामिल करने का फैसला लिया है।
सोशल मीडिया पर सीमित झलक
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट की जानकारी के अनुसार संगीत समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सीमित रूप से शेर की गई है। हालांकि अधिकतर कार्यक्रम पर्सनल ही रखे गए हैं और मीडिया की पहुंच भी इसमें सीमित ही है। केवल इतना ही नहीं दोनों ही एक्टर और एक्ट्रेस की ओर से शादी से संबंधित कोई पब्लिकली बयान भी जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़े : Do Deewane Seher Mein, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म 20 फरवरी को रिलीज
शादी समारोह 26 फरवरी को
सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रही जानकारी के अनुसार विवाह 26 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम में करीबी मित्र और फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ चुने हुए लोग ही उपस्थित होने वाले हैं जानकारी के मुताबिक आयोजन को पारिवारिक और पर्सनल बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
