UP Election 2027 : यूपी में खाली हुईं भाजपा की 8 सीटें,  कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा; 10 सीटों पर होगा चुनाव 

UP election, uttar Pradesh Politics,

UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट को मिलाकर कुल 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिनके लिए 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

यूपी में इन 10 सीटों पर होगा चुनाव 

उत्तर प्रदेश की इन 10 सीटों का कार्यकाल इसी साल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए यह चुनाव बहुत अहम माना जा रहा है। वर्तमान में इन 10 सीटों में से 8 पर भाजपा, 1 पर समाजवादी पार्टी और 1 पर बसपा का कब्जा है।

इन दलों के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा 

भाजपा के जिन सदस्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल हैं। साथ ही, डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल 25 नवंबर तक था, लेकिन उन्हें अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाये जाने के कारण उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया, इसलिए उस सीट का भी चुनाव होना है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी इसी समय खत्म हो रहा है।

बसपा का एकमात्र विधायक का कार्यकाल खत्म हो रहा 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, लेकिन पिछले एक साल में 6 सदस्य का निधन हो चुका है। अब कुल 397 विधायक ही वोट डालेंगे। विधानमंडल में बहुजन समाज पार्टी का सिर्फ एक विधायक बचा है, जो उमाशंकर सिंह का निधन हो जाने के बाद अब पार्टी का कोई विधायक नहीं है। ऐसे में, बसपा का राज्यसभा में भी खाता समाप्त हो जाएगा।

समाजवादी पार्टी को जीतनी होंगी दो सीटें 

वहीं, समाजवादी पार्टी के पास इस समय 101 विधायक हैं। इस संख्या के आधार पर वह आसानी से दो सीटें जीत सकती है, बशर्ते वोटिंग में कोई क्रॉस वोटिंग न हो। लेकिन खबरें हैं कि यदि चुनाव से पहले विधायक टूटे या वोटिंग में दिक्कत हुई, तो पार्टी को एक सीट गंवानी पड़ सकती है। देखना होगा कि इन राजनीतिक धमाचौकड़ी में कौन बाजी मारता है।

यह भी पढ़े : UP Assembly Election 2027 : ‘4 हिस्सों में बंटेगा उत्तर प्रदेश’, राजभर बोले- पूर्वांचल हिस्से में हमारा मुख्यमंत्री होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *