Railway bonus: कर्मचारियों को ₹46184 या ₹17951? जानें कितना मिलेगा

Railway Bonus 2026: Will it be ₹46,184 or ₹17,951? Get the full details.

Railway bonus share: त्योहारों के सीजन में रेलवे कर्मचारियों के लिए सालाना बोनस को लेकर चर्चाएं तेज देखने को मिल रही है। फाइनेंशियल ईयर 2025 से 2026 के बीच बोनस प्रस्ताव पर कैबिनेट में विचार किए जाने की खबरों के बीच कर्मचारी बढ़ी हुई राशि की अब उम्मीद करने लगे हैं। लेकिन क्या इस बार कर्मचारियों को 46184 रुपए मिलेंगे? जाने रेलवे का मौजूदा बोनस कर्मचारियों की मांग और सरकार के जुड़े फैसले की जानकारी।

रेलवे बोनस 2026 पर क्या है अब ताजा अपडेट?

14 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेलवे कर्मचारियों के उत्पादकता बोनस यानी पीएलबी के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की संभावना थी हालांकि उपलब्ध जानकारी के आधार पर नई बोनस राशि को मंजूरी मिलने की कोई पुष्टि नहीं दी गई है इसलिए कर्मचारियों को अभी किसी नई राशि को अंतिम नहीं समझ लेना चाहिए। फाइनेंशियल ईयर 2025 से 2026 के बोनस की मंजूरी और भुगतान से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड की ऑफिशियल घोषणा पता करना बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़े: महँगाई से बचना है? ये 3 dividend शेयर दे सकते हैं नियमित कमाई का मौका

पिछले साल कितना मिला था Railway bonus share?

रेल मंत्रालय की ऑफिशियल विज्ञप्ति के अनुसार 24 सितंबर 2025 को फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2025 के लिए योग्य रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की मंजूरी दी गई थी। इस फैसले के तहत 10 लाख 91146 कर्मचारी के लिए टोटल 1865.68 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गयाथा। प्रत्येक यौगिक कर्मचारियों के लिए अधिकतम बोनस के राशि 17951 रुपए निर्धारित की गई थी इसमें लोको पायलट ट्रैक मेंटेनर स्टेशन मास्टर तकनीशियन और अन्य योग्य कर्मचारी भी शामिल थे। ध्यान रहे की या फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2025 के बोनस का आंकड़ा है इसको 2025 से 2026 के लिए राशि नहींसमझे।

46,184 बोनस की चर्चा आखिर क्यों हो रही है?

रेलवे कर्मचारी संगठन की मांग है की बोनस की गणना के लिए निर्धारित मासिक वेतन सीमा ₹7000 से बढ़कर 18000 रुपए करदी जाए। अगर इसी सीमा के आधार पर 78 दिनों के बोनस की गणना होती है तो राशि केवल 46184 रुपए होती है। लेकिन यह मांग पर आधारित गणना है सरकार के द्वारा मंजूर की गई राशि का कोई दावा नहीं। इसलिए यह दावा करना कि सभी योग्य कर्मचारियों को 46184 रुपए मिलना तय हो गया है ये फिलहाल गलत होगा।

41,149 के बोनस वाला वायरल पत्र फर्जी है

रेलवे कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025 से 2026 के लिए 41149 बोनस देने की मंजूरी का दावा करने वाला पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था सरकार की तथ्य जांच इकाई ने 8 अक्टूबर 2026 को स्पष्ट बताया है कि यह पत्र फर्जी था और रेलवे बोर्ड ने इसको जारी नहीं किया था। रेलवे में काम कर रहे हैं कर्मचारियों को Railway bonus share के लिए ऐसे वायरल संदेशों को आधार नहीं मानना चाहिए सही जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक सूचना पति भरोसा करना चाहिए।

ये भी पढ़े: Fusion CX IPO: आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का ₹120 करोड़ का दांव

रेलवे कर्मचारियों को Railway bonus share के लिए क्या करना चाहिए?

फिलहाल पिछली बोनस कर्मचारी संगठनों की मांग और नई मंजूरी के बीच अंतर समझ लेना जरूरी है। रेलवे बोनस की नई राशि और भुगतान की तारीख तभी निश्चित समझी जानी चाहिए जब सरकार संबंधित फाइनेंशियल ईयर के लिए आधिकारिक आदेश जारी करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *