बीजेपी की नई टीम में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ये 6 नेता, बड़ी रणनीति तय

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को शामिल किया गया है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी में मप्र कोटे से राज्यसभा सांसद बने पंजाब के तरुण चुघ को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हे राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातियों को साधने का प्रयास किया है। जिससे मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की पकड़ विभिन्न जातियों में मजबूत रहे और इसका फायदा आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को मिल सकें।

टीम में इन्हे मिली जगह

जिन 6 लोगो को नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से शामिल किया गया है। उनमें लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का पदभार सौंपा गया है। वहीं, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए गए तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के इन 6 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

  • लाल सिंह आर्य: इन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले ये अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • गजेंद्र पटेल: खरगोन-बड़वानी क्षेत्र से सांसद, इन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
  • कविता पाटीदार: राज्यसभा सांसद, इन्हें राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। यह मध्य प्रदेश से इस सूची में शामिल एकमात्र महिला चेहरा हैं।
  • विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा): खजुराहो से सांसद और प्रदेश राजनीति के जाने-माने चेहरे, इन्हें प्रकोष्ठ संकुल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।
  • बंसीलाल गुर्जर: राज्यसभा सांसद, इन्हें किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • आशीष ऊषा अग्रवाल: प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर कार्य करने वाले आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *