उद्धाटन के 14 दिन में ही बह गया पुल, नही झेल पाया पानी का बहाव

यूपी। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिस पीपापुल का उद्धाटन 14 पूर्व किया गया था वह पानी और हवा के एक झटके में ही बह गया। बताया जाता है कि 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से यह पीपापुल बनाया गया था और 21 मार्च को स्थानिय विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए पुल का बखान की। उन्होने कहा था कि इस पुल की मांग वर्षो से रही है और अब यहां के लोगो की सुविधा के लिए गंगा नदी पर पीपापुल का निर्माण पूरा हो गया है। जिससे इस क्षेत्र के लोगो का आवागमन सुंगम होगा।

यहां के लोगो का आवागमन प्रभावित

यह पीपा पुल गंगा नदी पर बना है, जो नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट को जोड़ता है. इस पुल से भदोही के महाराजगंज के साथ ही मिर्जापुर सिटी और मझवां ब्लॉक के कई गांव तक आवागमन होता था। पीपापुल बनने से भदोही महराजगंज से मिर्जापुर आने जाने वाले लोगों को फायदा मिल रहा था।

अधिकारियों ने जारी की सूचना

पीपापुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिर्जापुर लोकनिर्माण विभाग अधिशासी अभियंता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 3 अप्रैल को तेज आंधी आने के कारण पानी बढ़ गया था. किनारा खिसक रहा है, जिसके कारण दो दिन आवागमन बाधित रहेगा. मरममत के बाद 6 अप्रैल को पीपापुल चालू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *