May Weather। अप्रैल में तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मई में मौसम सुहाना रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में मई में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मई का महीना सामान्य से कम गर्म रह सकता है। पूरे देश में मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. बारिश सामान्य स्तर से 110 फीसदी अधिक हो सकती है. IMD ने अनुमान जताया है कि इस दौरान तापमान सामान्य रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।
मानसून की समय पर एंट्री के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 14 से 16 मई के बीच पहुंच सकता है. यह सामान्य तिथि के आसपास है, जो मानसून के समय पर आगे बढ़ने की संभावना को मजबूत करता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभों में बढ़ोतरी देख रहे हैं, और अरब सागर से आने वाली नमी इन्हें और मजबूत बना रही है
बारिश सामान्य स्तर से 110 फीसदी ज्यादा
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में आमतौर पर उत्तर भारत और पूरे देश में 64.1 मिलीमीटर बारिश होती है. इस साल की पूर्वानुमान यह है कि बारिश इस सामान्य स्तर से 110 फीसदी ज्यादा हो सकती है. यानी करीब 70-71 मिलीमीटर या इससे भी ज्यादा हो सकती है.




