पीएम मोदी पहुचे इंडोनेशिया, फाइटर प्लेनों ने दी सलामी, इन देशों का भी करेगे दौरा, हो सकती है बड़ी डील

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी दौरे के दौरान सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे है। उनकी अगुआई एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने न सिर्फ किया बल्कि इंडोनेशिया सीमा पर फाइटर प्लेनों ने उन्हे सलामी दी है। यह सम्मान विशेष राजकीय स्वागत का हिस्सा माना जाता है। पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी के किसी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। कई बार मेजबान देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान उनके विमान को एस्कॉर्ट करते हैं। इसे विशेष राजकीय सम्मान और स्वागत का प्रतीक माना जाता है। हाल ही में (मई 2026) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान देखने को मिला था, जब यूएई वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया था।

इन मुद्रदा पर चर्चा की उम्मीद

दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब 2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इन देशों का दौरा कर रहे है पीएम

प्रधानमंत्री इंडो पैसिफिक मिशन के तहत 6 दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित क्रमशः इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की मेरी यात्रा, जिसके बाद न्यूजीलैंड की यात्रा का कार्यक्रम है, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासागर विजन के साथ-साथ एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारे दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *