जॉब। भारतीय वायु सेना में युवाओं को नौकरी करने का अच्छा अवसर मिलने जा रहा है। अगर युवा वायुसेना के लिए तैयारी कर रहा है तो उसके लिए गुड़ न्यूज है और तय डेट पर अपना आवेदन फार्म भरकर वायुसेना के एयरमैन ग्रुप वाई इंटेक तथा अग्निवीर वायु इंटेक की नौकरी में हिस्सा ले सकते है। जानकारी के तहत वायु सेना ने 6 जुलाई 2026 से दो महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 26 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
ऑनलाइन परीक्षा 22 से
भारतीय वायुसेना में होने वाली इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। पहली भर्ती एयरमैन ग्रुप वाई (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 के लिए है, जबकि दूसरी अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के तहत निकाली गई है। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत नहीं बल्कि नियमित एयरमैन भर्ती है। चयनित उम्मीदवारों को लंबी अवधि की नौकरी के साथ वेतन, भत्ते, चिकित्सा सुविधा, आवास, राशन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
कौन भर सकता है फॉर्म?
मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10$2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित पास होना चाहिए।
बोर्ड एग्जाम पास होने के साथ डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी.फार्मा या बी.एससी (फार्मेसी) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही राज्य फार्मेसी काउंसिल या च्ब्प् में वैध पंजीकरण अनिवार्य है।




