सातारा में भारी बारिश से वेन्ना नदी का पुल टूटा, क्रेन से निकालनी पड़ी टूरिस्टों की कारें

सातारा। महाराष्ट्र के सातारा में भारी बारिश के दौरान वेन्ना नदी का एक छोटा पुल टूटने से कई पर्यटक वाहन फंस गए थे। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने क्रेन की मदद से गाड़ियों और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया है। इसका वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, हांलाकि इस सबंध में अभी अधिकारिक रूप से बयान सामने नही आया है, ज्ञात हो कि सातारा (महाराष्ट्र) में पिछले कुछ वर्षों में भारी बारिश के दौरान पुल टूटने, खाई में वाहन गिरने या स्टंट के दौरान हादसों की कई घटनाएं सामने आई हैं।

72 घंटों से हो रही बारिश

दरअसल महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से भयंकर बारिश हो रही। मूसलाधार बारिश से मुंबई और महाराष्ट्र पानी-पानी हो गया है। कई क्षेत्रों में जल भराव से निपटने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है, तो इसी बीच सतारा में छोटा पुल टूटने के कारण पर्यटकों के लिए आफत खड़ी हो गई और प्रशासन उन्हे निकालने के लिए रेस्क्यू कर रहा है। रास्ता बंद होने से कारों को क्रेन की मदद से दूसरे तरफ निकाला जा रहा है।

प्रमुख दुर्घटनाएं

पुल धंसने की घटना- भारी बारिश और खराब मौसम के कारण सतारा के महाबलेश्वर इलाके में वेन्ना नदी पर बना पुल ढह गया, जिसके कारण कई टूरिस्ट फंस गए और क्रेन के माध्यम से गाड़ियों का रेस्क्यू किया गया।

स्टंटबाजी के कारण हादसा- सतारा में पाटन (सदाबपुर रोड) के पास एक युवक द्वारा स्टंट करते समय कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। वहां तैनात पुलिस कैडेट्स और रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर को बाहर निकाला।

पुल टूटने की अन्य घटनाएं- इससे पहले भी, सातारा जिले के खरोशी गांव में एक पुराना पुल ढहने से अंतिम संस्कार में शामिल 8 ग्रामीण घायल हो गए थे। वहीं, जिले में भारी बारिश के कारण गोगवे और एरने के बीच बन रहा पुल बह गया था।

बचाव कार्य और सावधानियां-इस तरह के पहाड़ी और नदी क्षेत्रों में अचानक आई बाढ़, भारी बारिश (विशेषकर मानसून के समय) या स्टंट के चक्कर में अक्सर गाड़ियां नियंत्रण खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमें ऐसी स्थितियों में तुरंत क्रेन, हाइड्रा और एनडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) संचालित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *