FSSAI ने बताए गर्मियों में खाना सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके…

Summer Food Storage Rules: FSSAI tells easy ways to keep food safe

गर्मी के मौसम में खाने पीने की चीज जल्दी खराब होने लगते हैं जिससे फूड प्वाइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा देखने को मिलता है। इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए FSSAI मैं फूड स्टोरेज से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए हैं जिसके जरिए आप भोजन को खराब होने से बचा सकते हैं इन नियम में फ्रिज का सही तापमान बचा हुआ खाना स्टोर करने का सही तरीका, कच्चे और पके हुए भोजन को अलग रखने की कुछ बातें बताई गई है।

गर्मियों में क्यों बढ़ रहा है Food Storage का खतरा

डॉक्टर के अनुसार गर्म मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है खास तौर पर दूध, अंडे, मांस, पका हुआ चावल और डेयरी प्रोडक्ट जल्दी से खराब होने लगता है। डॉक्टर ने कहा है कि अगर खाना सही तापमान में स्टोर नहीं होता है तो इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ने लगता है। कुछ अन्य जानकारी के अनुसार भारत जैसे गर्म और नमी वाले मौसम में खाना को लंबे समय तक बाहर रखना हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है ऐसे में सही खाने का स्टोरेज होने का आदत अपनाना जरूरी होता है।

ये भी पढ़े: बिना सिगरेट पिए ही फेफड़े हो रहे खराब, तेलंगाना में बढ़ा Cancer का खतरा..

कच्चे और पके हुए खाने को अलग रखने की सलाह

FSSAI के द्वारा सलाह दी गई है कि कच्चे चिकन मछली और मांस को फ्रिज में हमेशा अलग से रखना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे निकलने वाला लिक्विड दूसरे खाने को भी इनफेक्टेड कर सकता है। पके हुए भोजन को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना जरूरी होता है इससे बैक्टीरिया और नमी का असर कम होता है और खाना लंबे समय तक ताजा बना रहता है।

फ्रिज का तापमान सही रखना होता हैं जरूरी

फूड स्टोरेज के लिए फ्रिज का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रखने की सलाह दी जाती है अगर फ्रिज ज्यादा भरा हुआ हो या फिर बार-बार खोला जाए तो उसकी कॉलिंग क्षमता प्रभावित होने लगती है। कई लोग गर्म खाना सीधे फ्रिज में जाकर रख देते हैं जिससे अंदर का तापमान बढ़ने लगता है इससे बाकी खाने की चीज भी खराब हो जाती है। डॉक्टर पहले खाने कुछ सामान्य तापमान तक ठंडा होने की सलाह देते हैं।

बचा हुआ खाना कितनी देर में रखें अपने फ्रिज में

FSSAI के अनुसार बचा हुआ खाना 2 घंटे के भीतर फ्रिज में रख देना चाहिए खास तौर पर चावल दाल करी और मिठाइयां यह सभी लंबे समय तक बाहर छोड़ने सुरक्षित नहीं होता है। डॉक्टर ने बताया कि कई मामलों में रात भर रखा बाहर खाना सुबह तक बैक्टीरिया से प्रभावित हो जाता है। इसलिए दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म कर ले।

ये भी पढ़े: भारत में पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा है Oral Cancer, ICMR स्टडी ने जताई चिंता

सब्जियों और फलों की सफाई पर दे जोर

डॉक्टर के अनुसार धोने के बाद सब्जियों और फलों को पूरी तरह सुखाकर रखने चाहिए गली सब्जियां जल्दी सड़ने लगते हैं और उनमें फंगस बनने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में साफ सफाई और सही खाने के स्टोरेज की आदत अपने से कई सारी स्वास्थ्य की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *