रीवा में मां ने मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से रोका, 14 वर्षीय किशोर ने कर लिया सुसाइड

रीवा। बच्चो में अत्याधिक मोबाईल की लत घातक होती जा रही है और वे मोबाईल के इस्तेमाल में रोक लगाने पर न सिर्फ घर वालों से नाराज हो रहे है बल्कि आत्मघाती कदम उठा रहे है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को रीवा में सामने आया है। जिसमें मोबाईल इस्तेमाल से रोक लगाने पर 14 साल के किशोर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम करके जांच कर रही है।

यह था मामला

जानकारी के तहत शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 स्थित कृष्णा नगर निवासी अजीत बहादुर सिंह का पुत्र कृष्णम सिंह परिहार सोमवार शाम मोबाइल फोन चला रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने मोबाइल के अधिक इस्तेमाल को लेकर उसे डांँट दिया। बच्चे को यह बात इतनी नागवर लगी कि वह मौत का ही रास्ता चुन लिया।

दुपट्टे से लगाई फंसी

जानकारी के तहत मां की डॉट के कुछ समय बाद ही कृष्णम ने घर में मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल संजय गांधी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुची और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *