Aditya Dhar Next Movie Name: धुरंधर के दोनों पार्ट्स मिलाकर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) अब कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिसके बारे में बड़े-बड़े निर्देशक सिर्फ सोचते रह जाते हैं. पता चला है कि धर अब धुरंधर सीरीज के बाद इंडियन हिस्ट्री के सबसे महानतम सम्राटों में से एक चंद्रगुप्त मौर्य (Film Based On Chandragupta Maurya) पर फिल्म बनाने जा रहे हैं और धुरंधरपगलू लोगों के लिए सबसे एक्साइटिंग बात ये है कि इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी होंगे।
पिछले साल एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि आदित्य धर अब Indian Mythology पर फिल्म बना रहे हैं, लोगों ने यह सोचा हुआ था कि धर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट The Immortal Ashwatthama पर फिर से काम करने वाले हैं, रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि इस प्रोजेक्ट में भी रणवीर सिंह शामिल होंगे लेकिन अब नया खुलासा हुआ है और वो ये है कि धर Indian Mythology नहीं बल्कि Indian Ancient History पर फिल्म बना रहे हैं.

बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप नाम के रेडिट पेज में लिखा गया है कि
आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट बहुत बड़े लेवल का होने वाला है, यह फिल्म सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य पर आधारित होगी जिससे रणवीर सिंह भी जुड़े हैं लेकिन ये बात कन्फर्म नहीं है कि रणवीर ही चंद्रगुप्त मौर्य का रोल करेंगे या नहीं (Ranveer Singh As Chandragupta Maurya)
रिपोर्ट्स के अनुसार धर अपनी अगली फिल्म की अनाउसंमेंट इसी साल नवंबर में करने जा रहे हैं इसके लिए दो स्टूडियोज से बात चल रही है Jio Studios और Birla Studios.
खबर ऐसी भी है कि धर सिर्फ चंद्रगुप्त मौर्य पर नहीं बल्कि तीन महान सम्राटों पर Trilogy बना रहे हैं मतलब तीन फ़िल्में बैक टू बैक बना रहे हैं जिसमे पहला पार्ट चंद्रगुप्त मौर्य दूसरा सम्राट विक्रमादित्य और तीसरा समुद्रगुप्त पर आधारित होगा और ये एक फिक्शन फिल्म होगी यानी किरदार असली मगर कहानी बनावटी जो असली घटनाओं से प्रेरित होगी। इन तीनों फिल्मों का बजट 1 हजार करोड़ रुपए के आसपास होगा।
रणवीर सिंह प्रलय के बाद शूटिंग स्टार्ट करेंगे
रणवीर सिंह इसी साल Scam 1992 जैसी फिल्म देने वाले जय मेहता की फिल्म प्रलय की शूटिंग करेंगे, यह एक ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स फिल्म होगी, इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है. इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट होने के बाद रणवीर आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करेंगे।
