भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक समीक्षा बैठक सीएम हाउस में अधिकारियों के साथ किए है। जिसमें सरकार का रूख स्पष्ट करते हुए सीएम ने बताया कि पुलिस विभाग में नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होने बताया कि सब-इंस्पेक्टरों के पदों पर भर्ती करने की सरकार ने तैयार कर लिया है। जिससे पुलिस विभाग में पुलिस स्टाफ को दूर किया जा सकेगा। इससे पुलिस काम और अच्छा होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
लागू होगी नियमित प्रमोशन व्यवस्था
प्रमोशन लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। सीएम मोहन यादव ने बैठक के दौरान कहा है कि पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर प्रक्रिया की जा रही है और हर साल नियमित प्रमोशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होने बताया कि सरकार अब नियमित अंतराल पर प्रमोशन और नई भर्तियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पुलिस को आधुनिक, सक्षम और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण किया जा सके।
अपराधी छोड़े नही जाए, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री प्रदेश के अपराधिक मामलों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे कानून से बचने का मौका नहीं मिलना चाहिए। पुलिस को बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण देकर उसकी कार्यक्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।




