Stress Awareness Month : हर साल अप्रैल में तनाव जागरूकता माह मनाया जाता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर किसी को स्ट्रेस है, ये तनाव कभी ऑफिस के काम को लेकर तो कभी निजी संबंधों को लेकर हो सकता है। लेकिन अगर स्ट्रेस को समय रहते मैनेज न किया जाए, तो मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि जब भी आपको बहुत ज्यादा तनाव महसूस हो, तो आप किस तरीके से स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं, आइए जानते हैं…
तनाव दूर कैसे करें?
अगर आप स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं तो आपको बस पांच मिनट के लिए एक आसान एक्सरसाइज या योग करना होगी। इस योग को भ्रामरी प्राणायाम कहते हैं। इसे आपको घर पर ही बैठ कर करना है और इसे करने में केवल पांच मिलत का ही समय लगता है। यह इतना असरदार है कि खुद डॉक्टर भी तनाव को कम करने के लिए इस योग को करने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़े : सरकार की Digital Strike से सावधान! Whatsapp, Instagram, Telegram पर किया ये काम तो होगी जेल
भ्रामरी प्राणायाम करने से दूर होगा स्ट्रेस
कुछ-कुछ एक्सरसाइज न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपके दिमाग पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती हैं। भ्रामरी प्राणायाम इस तरह की एक्सरसाइज में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तनाव, चिंता और मानसिक थकान से छुटकारा पाने के लिए इस योगासन की मदद ली जा सकती है। भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर आप शांत महसूस कर पाएंगे।
कैसे करना चाहिए भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों को बंद कर लीजिए। इसके बाद अपने कानों को अंगूठे से दबाएं, तर्जनी को माथे पर रखें और बाकी उंगलियों को आंखों पर रखें। अब आपको गहरी-गहरी सांस लेनी है और साथ में भंवरे की तरह ‘ओम’ कहते हुए सांस को छोड़ना है। सुबह या फिर शाम के समय खाली पेट 5-10 मिनट इस योगाभ्यास को करना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
भ्रामरी प्राणायाम करने के फायदे
तनाव को दूर करने के साथ-साथ भ्रामरी प्राणायाम सेहत को और भी फायदे पहुंचा सकता है। अनिद्रा को अलविदा कहने के लिए और नींद की क्वॉलिटी को सुधारने के लिए भी इस योगासन का अभ्यास करना शुरू किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भ्रामरी प्राणायाम फोकस और मेमोरी को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े : What Causes Kidney Infection : आप भी खा रहें विटामिन-डी की दवाएं? बढ़ सकता है किडनी में पथरी का खतरा
