रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत शिल्पी प्लाजा मृगनैयनी चौराहे के पास रविवार को गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। जंहा काले रंग के चार पहिया वाहन में सवार आधा दर्जन लोगो ने स्कार्पियों सवारों पर न सिर्फ टूट पड़े बल्कि बेल्ट से हमला करके मारपीट की घटना को अंजाम दिए है। सूचना पर पहुची पुलिस ने हमलाबरों के वाहन को जप्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
वाहन टकराने से बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार मनकीसर गांव निवासी सुधांशु सिंह अपने परिजनों के साथ शहर में अपने रिश्तेदार वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोचन सिंह से मिलने जा रहे थे। तभी मृगनयनी चौराहे के पास वाहन मोड़ते समय तेज रफ्तार काले रंग की हैरियर कार ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। आरोप है कि हैरियर में सवार 7 से 8 युवकों ने सड़क पर ही लात-घूंसों और बेल्ट से हमला कर दिया तथा स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ किए है।
बाजार में मच गई अफरा-तफरी
भरे बाजार में गुन्डागर्दी की इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगो में अफरा-तफरी मच गई, हांलाकि जिस तरह से लोग मारपीट कर रहे थें। उससे लोग विरोध नही कर सकें और तमाशबीन बन कर रहे गए, तो वही हमलाबर लातघूंसों एवं बेल्ट से मारपीट करते रहे। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ितों की शिकायत एवं कैमरे में कैद हुई घटना को लेकर अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी
इन दिनों रीवा शहर में गुंडागर्दी का आलाम ऐसा है कि लोगो में पुलिस का खौफ नही है और वे सरेराह इस तरह से लोगो को धमकाने, डराने तथा मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। उसकी एक वजह यह भी है कि शहर के चौराहों पर न तो पुलिस नजर आती है और न ही संबंधित पुलिस अधिकारी। जिससे शहर में घूमने वाले गुन्डाबदमाशों के हौसलें बुलंद है और वे कही भी किसी पर भी इस तरह से हमला बोलने से गुरेज नही करते।
चौराहों पर शराबियों को जमावड़ा
रीवा शहर का आलाम ऐसा है कि शाम ढ़लते ही चौक-चौराहे एवं सड़कें महफिल में बदल जाती है। शहर के सिरमौर चौराहा समेत ऐसे दर्जनों स्थान है, जंहा नशेड़ियों की महफिल शाम ढ़लते ही शुरू हो जाती है। वहां से निकलने वाले लोगो को तो सहज ही यह महफिल नजर आ जाती है, लेकिन शहर की शांति व्यवस्था का जिम्मा सम्हालने वाले पुलिस को शायद ऐसी महफिले या तो नजर नही आती है या फिर उसे पुलिस नजर अंदाज करके निकल जाती है। ऐसे में लोगो का मानना है कि रीवा शहर की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे ही है।




