नाना पाटेकर की निधन के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर 2018 का मी टू विवाद चर्चा में देखने को मिल रहा है। नाना पाटेकर के निधन के बाद Tanushree Dutta के द्वारा टिप्पणी किए जाने पर विवाद शुरू हुआ तो सिंगर सोना महापात्रा और एक्ट्रेस संध्या मृदुल उनके सपोर्ट में नजर आई। दोनों ने सवाल उठाया क्या किसी की मौत होने के बाद उसके खिलाफ लगे पुराने आप या किसी के दर्द को भुला देना चाहिए?

क्यों चर्चा में आईं है तनुश्री दत्ता?
नाना पाटेकर के निधन होने के बाद Tanushree Dutta ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया उन्होंने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर को अपने नजरिया से evil dead कहा। इस बयान पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई वहीं कुछ लोगों ने आलोचना भी की। हालांकि तनुश्री का कहना है कि नाना के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी स्थिति और अनुभव को भी समझना चाहिए
सोना महापात्रा ने क्यों किया Tanushree Dutta को सपोर्ट?
सिंगर सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया उन्होंने कहा कि लोगों को नाना पाटेकर का शोक मनाने का पूरा अधिकार है। लेकिन इसका मतलब यार नहीं है की तनुश्री से भी उसी तरह का रिएक्शन देने की उम्मीद की जाए। सोना ने इस बात पर भी सवाल किया कि यौन उत्पीड़न के बारे में बोलने वाली महिलाओं से बार-बार सबूत और शिकायत करने के समय को लेकर सवाल क्यों पूछे जाते हैं? किसी के अनुभव को सुने बिना उसे खारिज कर देना सही नहीं होता है।
संध्या मृदुल ने भी इस बात पर उठाए सवाल
एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी सोशल मीडिया के द्वारा अपनी बात कही उन्होंने कहा किसी व्यक्ति की मौत से गठित दुर्व्यवहार का असर अपने आप ही खत्म नहीं हो जाता है किसी के निधन होने पर शक जताना और उससे जुड़े आरोप पर चर्चा करना दोनों बातें एक साथ हो सकती है।
ये भी पढ़े: Nana Patekar का 75 की उम्र में निधन, अचानक क्या हुआ था उस सुबह?
नाना पाटेकर पर क्या लगे थे तनुश्री के आरोप?
यह विवाद का मामला साल 2008 की घटना से जुड़ा हुआ है जिसमें Tanushree Dutta नहीं आरोप लगाया था की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज किसी एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ दूरव्यवहार किया था। उनके अनुसार गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐसे अतरंगी डांस स्टेप्स करवाने पर जोर दिया था जिन पर उन्हें आपत्ति थी। उन्होंने बताया कि विरोध करने के बाद उन्हें परेशान किया गया और फिल्म के सेट के बाहर उनके कार में भी तोड़फोड़ की गई। इन सभी आरोपी के बाद साल 2018 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी बात कही हालांकि नाना पाटेकर ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। मुंबई पुलिस ने 2019 में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने का हवाला देते हुए इस मामले को क्लोजर रिपोर्ट में दर्ज कर दिया।




