Bhoot Bangla Trailer हाल ही में जारी किया गया था जिसमें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ नजर आई है। फिल्म के ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया गया था जिसमें हॉरर कॉमेडी का मिक्सचर दिखाया गया है। फिल्म में मल्टी स्टार कास्ट भी शामिल देखे गए हैं और इसका उद्देश्य ऑडियंस को हल्के-फुल्के एंटरटेनमेंट के साथ डर का अनुभव देना भी है।

Bhoot Bangla में दिखा डर के साथ-साथ कॉमेडी का माहौल
भूत बांग्ला फिल्म का ट्रेलर एक पुराने और रहस्यमई बंगले में दिखाई देता है यहां अजीब घटनाएं घटती दिखाई देती हैं। ट्रेलर में डरावने माहौल के साथ-साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी की स्थितियां भी दिखाई गई है ताकि लोग एंटरटेन हो सके। ऑफिशियल बयान में बताया गया है की फिल्म का उद्देश्य हॉरर और कॉमेडी के बीच संतुलन बनाना है।
ये भी पढ़े: अमिताभ और रेखा की मोहब्बत पर Divya Dutta बोली रिश्तों को छोड़ देना बेहतर…
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी पर फोकस
Bhoot Bangla Trailer का सबसे बड़ा आकर्षण अक्षय कुमार और प्रियदर्शन डायरेक्टर का लंबे समय बाद एक साथ काम करना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों ने पहले कई सारी सफल कॉमेडी फिल्में एक साथ की है जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। ट्रेलर में अक्षय कुमार का रोल एक ऐसे व्यक्ति का दिखाया गया है जो असामान्य परिस्थितियों में पूरी तरह फस जाता है।
भूत बांग्ला में स्टार कास्ट और किरदार
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर में तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार इन एक्टर की कॉमिक टाइमिंग ट्रेलर का सबसे मुख्य हिस्सा है। हर किरदार को अलग ही अंदाज से दिखाया गया है जिससे कहानी में विविधता दिखाई देती है।
क्या है दर्शकों का शुरुआती रिएक्शन
Bhoot Bangla Trailer को ऑडियंस के द्वारा मिली जुली रिएक्शन देखने को मिल रही है कुछ दर्शकों ने से पुराने स्टाइल की कॉमेडी फिल्म ही बताया है जबकि कुछ लोगों ने कहानी की मौलिकता पर सवाल भी उठाए हैं। हालांकि ऑफिशल आंकड़े अभी भी बताए नहीं गए हैं लेकिन शुरुआती व्यूज और इंगेजमेंट इसके पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं।
ये भी पढ़े: शेफ Sanjeev Kapoor ने पदम श्री लेने से किया था इंकार, एक शर्त पर स्वीकार किया
फिल्म रिलीज और बॉक्स ऑफिस की संभावनाए
भूत बांग्ला फिल्म को सिनेमाघर में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज कर दिया जाएगा। अगर फिल्म ट्रेलर के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं।




