उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 94 लोगो की मौत, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

उत्तर-प्रदेश। राज्य में मौसम ने जमकर तबाही मचाई है। भयंकर आंधी-तूफान के चलते अब तक 94 लोगो की मौत हो गई, जबकि आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए है। तूफान का असर ऐसा रहा कि हवा में न सिर्फ टीन-टप्पर लहराते रहे बल्कि एक व्यक्ति हवा में उॅचाई तक उछल गया। हवा का झोका ऐसा रहा कि यूपी के कई जिले धूल से नहा गए तो वही पेड़ जड़ से उखड़ गए। बिजली सप्लाई पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिससे भीषण गर्मी में राज्य के जन-जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

94 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में आंधी-तूफान के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं। यूपी में आंधी-तूफान से भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुरखीरी में एक-एक मौत हुई है।

सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *