Aamir Khan के बयान पर Sonam Wangchuk को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल

Controversy escalates over Aamir Khan's statement; leaders raise questions regarding Sonam Wangchuk.

Aamir Khan की फिल्म 3 इडियट को लेकर फिल्म के समय से ही ऐसी धारणा थी कि ये फिल्म साइंटिस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित फिल्म है। दरअसल ये मामला हल ही में देखने को मिला जब आमिर खान ने साफ तौर पर बताया कि उनके फिल्म का किरदार रैंचो सीधे तौर पर Sonam Wangchuk पर आधारित रोल नहीं था। इसके बाद कांग्रेस राजद और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके इस बयान पर कई तरह के सवाल उठानेलगे। विवाद की वजह फिल्म के किरदार और सोनम वांगशु के बीच लंबे समय से चली आ रही समानताओं को बताया जा रहा है।

Controversy escalates over Aamir Khan's statement; leaders raise questions regarding Sonam Wangchuk.

आखिर Aamir Khan ने क्या कहा?

अपने इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने साफ तौर पर बताया की फिल्म 3 ईडियट्स का मुख्य रोल था रैंचो जो कि किसी भी व्यक्ति पर आधारित नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि वह साइंटिस्ट Sonam Wangchuk का बहुत सम्मान करते हैं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना भी करते हैं लेकिन फिल्म के रोल को सीधे उनसे जोड़ लेना बिल्कुल भी सही नहीं है। लोगों के बीच इस विषय को लेकर शुरुआती दौर से ही गलतफहमी बनी हुई है।

ये भी पढ़े: Aamir Khan ने साफ किया 3 Idiots का सच, Sonam Wangchuk से संबंध नहीं?

इस विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

जब आमिर खान ने खुलकर इस मामले पर अपना बयान दिया तो सभी पार्टी के नेताओं के द्वारा कांग्रेस रजत और आम आदमी पार्टी के लोगों के द्वारा इस बात की आलोचना की जाने लगी। नेताओं का आरोप है कि जब सोनम बागचुक सामाजिक मुद्दे को लेकर सक्रिय है तब आमिर खान का यह बयान पुराने दावों से अलग क्यों नजर आ रहा है। हालांकि यह नेताओं की राजनीतिक रिएक्शन ही है और इसे आरोप के रूप में ही समझना चाहिए।

क्या सच में Sonam Wangchuk पर आधारित था Rancho का किरदार?

फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा पहले भी अलग-अलग मौके पर यह बता चुके हैं कि 3 इडियट्स के किरदार को तैयार करने में उन्हें कई लोगों के अनुभव और अलग-अलग प्रेरणाओं की मदद लेनी पड़ी है। जिसका मतलब है की फिल्म का किरदार किसी एक व्यक्ति की पूरी जीवन की कहानी नहीं था इसी वजह से आमिर खान का बयान इस सोच से मेल खाता है।

Sonam Wangchuk ने फिल्म पर पहले क्या कहा था?

अपने पुराने इंटरव्यू के दौरान सोनम वांगचुक ने यह साफ तौर पर बताया था कि वह खुद को फिल्म का रैंचो नहीं मानते हैं उनका कहना है की फिल्म में कुछ विचार और प्रेरणाय उनके काम से जुड़ी जरूर हो सकते लेकिन पूरी कहानी उनकी जिंदगी पर आधारित नहीं है।

ये भी पढ़े: Ramayana के Actor Adinath Kothare 15 साल बाद तलाक लेगे, लेकिन बेटी…

मामले पर फिलहाल क्या है स्थिति?

अभी फिलहाल इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं इसमें विवाद मुख्य रूप से आमिर खान के बयान और नेताओं की पॉलिटिकल रिएक्शन के कारण बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। अभी तक फिल्म की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है उपलब्ध तथ्यों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि 3 इडियट के रैंचो का किरदार केवल सोनम के जीवन की कहानी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *