Stock Market Update: अगर आप भी शेयर बाजार में पैसे निवेश करते हैं तो यह खबर जानकर आपको भी हो सकता है अच्छा लगे जी हां सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में पिछले दो तिमाहियों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है. गौरतलब है कि, इस दौरान रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी घटी है, लेकिन FIIs और MFs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. खास तौर पर म्यूचुअल फंड्स ने आक्रामक खरीदारी करते हुए हिस्सेदारी में 530 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया, जिससे कंपनी में संस्थागत निवेशकों की पकड़ मजबूत हुई है.
किसकी कितनी रही हिस्सेदारी
31 मार्च 2026 तक BHEL में रिटेल निवेशकों की कुल हिस्सेदारी 8.93 फीसदी यानी 31 करोड़ से ज्यादा शेयर रही. सितंबर तिमाही के अंत में यह हिस्सेदारी 10.34 फीसदी यानी 35.99 करोड़ शेयर थी. यानी पिछले दो तिमाहियों में रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी में 141 बेसिस पॉइंट की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. सितंबर तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 6.2% थी, जो मार्च तिमाही तक बढ़कर 7.2% हो गई. यानी FIIs ने अपनी हिस्सेदारी में 100 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया.
आपको यह भी बताते चलें कि म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली. Q2FY26 में उनकी हिस्सेदारी 7.6% थी, जो Q4FY26 तक बढ़कर 12.9% पहुंच गई. सिर्फ मार्च तिमाही में ही म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में 410 बेसिस पॉइंट हिस्सेदारी बढ़ाई.
शेयर बाजार में कंपनी ने दिखाया शानदार परफॉर्मेंस
अब बात करते हैं कंपनी के परफॉर्मेंस की तो हाल के समय में शेयर बाजार में काफी मजबूत रहा है. कंपनी के स्ट्रॉन्ग फाइनेंशियल रिजल्ट्स का असर उसके शेयर पर साफ दिखाई दिया है. पिछले एक साल में BHEL के शेयर ने करीब 85% का रिटर्न दिया है. सिर्फ लंबी अवधि ही नहीं, हाल के एक महीने में भी BHEL ने दूसरे PSU शेयरों को पीछे छोड़ दिया है. पिछले एक महीने में BHEL के शेयर में करीब 60% की तेजी दर्ज की गई, जो इस अवधि में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला PSU स्टॉक रहा.
नतीजे के बाद शेयर में आया उछाल
बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो BHEL के स्टॉक में फिलहाल मजबूत तेजी का रुझान बना हुआ है. जी हां मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ. रवि सिंह के अनुसार, Q4FY26 के दमदार नतीजों के बाद शेयर में और मजबूती देखने को मिली है. उन्होंने कहा कि टेक्निकल रूप से BHEL स्टॉक 322.80 रुपए के अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार कर चुका है. यह तेजी संस्थागत खरीदारी के समर्थन के साथ आई है, जिसे बाजार में मजबूत बुलिश संकेत माना जा रहा है.
पहले घाटा फिर मुनाफे का सफर
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में BHEL को 456 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था. हालांकि, बाद में कंपनी ने लगातार मजबूत रिकवरी दिखाई है. इसके साथ ही कंपनी की आय में लगातार सात तिमाहियों से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जो उसके कारोबार में सुधार और मजबूत मांग का संकेत माना जा रहा है.




