TCS Conversion Case: नासिक टीसीएस धर्मांतरण कांड में मुख्य आरोपी शातिर निदा खान गिरफ्तार

TCS Conversion Case: नासिक के टीसीएस धर्मांतरण (TCS Religious Conversion) मामले में मुख्य आरोपी निदा खान अब क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के कब्जे में है। फरार चल रही निदा को पकड़ने के लिए नासिक पुलिस ने जिस शानदार ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव इलाके में रिश्तेदार के फ्लैट में छिपी निदा पर पिछले कई दिनों से 20 से ज्यादा सादे कपड़ों वाले पुलिसकर्मी नजर रखे हुए थे, तकनीकी surveillance के जरिए उसके ठिकाने का पता लगाया गया और बिना किसी पुलिस वाहन या uniform का इस्तेमाल किए रात के अंधेरे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

TCS Conversion Case: नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गई है। निदा खान पर धर्म परिवर्तन (Religious Conversion), यौन शोषण (Sexual Exploitation) और अन्य गंभीर आरोपों में 40 से ज्यादा FIR दर्ज हैं।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

निदा खान छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के नारेगांव इलाके की कौसर कॉलोनी में एक रिश्तेदार के किराए के फ्लैट में छिपी हुई थी। वह अपने माता-पिता, भाई और मौसी के साथ पिछले 3-4 दिनों से वहां रुकी हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके साथ कुल 5 लोग थे। नासिक पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण (Technical Surveillance) के जरिए उसके ठिकाने का पता लगाया। 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी सादी वर्दी (Plain Clothes) में पिछले कई दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने जानबूझकर खाकी वर्दी या आधिकारिक वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि निदा को भनक न लगे और वह फिर फरार न हो जाए।

गिरफ्तारी के बाद निदा खान को गुरुवार देर रात सूतगिरणी चौक स्थित न्यायाधीश के निवास पर पेश किया गया, जहां से नासिक पुलिस को ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) मिला। उसे विशेष वाहन से नासिक ले जाया गया है और आज नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा।

निदा खान पर क्या-क्या आरोप?

निदा खान पर मुख्य रूप से पीड़िता को जबरन धर्म परिवर्तन (Forced Religious Conversion) करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने पीड़िता को बुर्का पहनाया, “मुहम्मद पैगंबर का पवित्र जीवन” नामक किताब पढ़ाई और मोबाइल में इस्लामिक एप्लिकेशन (Islamic Apps) इंस्टॉल किए। निदा लगातार इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब वीडियो और लिंक्स भेजकर पीड़िता को धार्मिक शिक्षा (Religious Indoctrination) देने की कोशिश करती थी। आरोप है कि वह पीड़िता को अपने घर ले जाकर नमाज पढ़ना, हिजाब और बुर्का पहनने का तरीका सिखाती थी।

मुख्य आरोपी दानिश शेख ने पीड़िता के शैक्षणिक दस्तावेज अपने पास रख लिए थे और ‘मालेगांव पार्टी’ के जरिए नाम बदलने (Name Change) की प्रक्रिया शुरू करने वाले थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पीड़िता को नौकरी के बहाने मलेशिया भेजने की तैयारी कर रहे थे, जहां ‘इमरान’ नाम के व्यक्ति से संपर्क था। इस अंतरराष्ट्रीय लिंक (International Link) की गहराई से जांच जारी है।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इससे पहले निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका (Anticipatory Bail) कोर्ट ने खारिज कर दी थी। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि जमानत मिलने पर वह गवाहों और शिकायतकर्ता पर दबाव डाल सकती है। पुलिस को आशंका है कि निदा खान ने अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह के कृत्य किए हो सकते हैं।

टीसीएस कंपनी ने निदा खान को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अब इस पूरे साजिश (Conspiracy) के अन्य पहलुओं ,बाहरी फंडिंग (External Funding), मददगारों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों (International Contacts) की गहन पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *