प्रभास की Spirit की रिलीज डेट बदलेगी? सलमान खान की Monster से मुकाबले…

Will the release date of Prabhas's Spirit change? Update on the clash with Salman Khan's Monster

Prabhas की आने वाली फिल्म Spirit की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर चर्चाएं देखने को मिल रही है या फिल्म पहले 5 मार्च 2027 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने की खबर देखने को मिल रही है। ऐसे में सवाल होता है कि क्या सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर के साथ होने वाला संभावित बॉक्स ऑफिस मुकाबले अब टल जाएगा?

क्या बदलने वाली है प्रभास की Spirit की Release Date?

इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी की फिल्म स्पिरिट को लेकर 13 से 14 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फिल्म मार्च 2027 से आगे भी बढ़ सकतीहै। वैरायटी इंडिया और टाइप्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के लिए नई रिलीज की तारीख पर अभीविचार किया जा रहा है हालांकि अभी तक फिल्म निर्माता की तरफ से कोई ऑफिशियल नई तारीख की घोषणा नहीं की गईहै। इसलिए फिलहाल फिल्म के रिलीज चलने की खबर को रिपोर्ट के तौर पर ही देखना चाहिए जब तक फिल्म निर्माता ऑफिशियल रूप से इसकी जानकारी नहीं देते हैं।

ये भी पढ़े: Vvaan Box Office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले दिन ₹9.6 करोड़ की कमाई की। जानिए क्या यह बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी!

पहले 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली थी Spirit फिल्म

स्पिरिट फिल्म की रिलीज डेट पहले 5 मार्च 2027 घोषित किया गया था। जनवरी 2026 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने फिल्म की रिलीज तारीख की जानकारी खुद शेयेर की थी इसके बाद में 2026 में भी निर्माता ने फिल्म कितने तारीख बरकरार रखने की पुष्टि भी कीथी। अगस्त 2026 में टी-सीरीज के प्रवक्ता ने फिल्म के रिलीज में बदलाव की खबरों को खारिज करते हुए 5 मार्च 2027 की तारीख को दोहराया था। लेकिन अक्टूबर महीने में फिर से रिलीज करने की खबरें सामने आ रही है इससे साफ होता है की पुरानी घोषणा और मौजूदा रिपोर्ट के बीच अंतर समझना जरूरी है।

सलमान खान की Monster से बॉक्स ऑफिस मुकाबला?

प्रभास की फिल्म का मुकाबला सलमान खान की आने वाली फिल्म मॉन्स्टर से होता हुआ नजर आ सकता है यह फिल्म मॉन्स्टर ईद 2027 के आसपास रिलीज होने की तैयारी है। सलमान खान की फिल्म का निर्देशन वापसी पेडिपल्ली के द्वारा हो रहा है इसमें नयनतारा भी नजर आ रही है। अक्टूबर महीने में आई जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग का एक जरूरी एक्शन शेड्यूल अभी चल रहा है। अगर स्पिरिट फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाती है तो दोनों फिल्म के बीच संभावित बॉक्स ऑफिस के मुकाबले की स्थिति बदलती हुई देखी जा सकती है। हालांकि मॉन्स्टर फिल्म की अंतिम रिलीज तारीख और स्पिरिट की नई तारीख को लेकर ऑफिशियल स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही किसी निष्कर्ष को निकाला जा सकताहै।

ये भी पढ़े: Review: Mirzapur the Movie में भौकाल बरकरार या लंबाई बनी है कमजोरी

Spirit में प्रभास के साथ कौन आएगा नजर?

स्पिरिट फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस में प्रभास के साथ-साथ तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। प्रभास और संदीप रेड्डी पहली बार इस फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं इसलिए ऑडियंस के बीच उत्सुकता देखने को मिल रहीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *