Rewa Sports News-ASMITA 2026 : पेंचक सिलाट लीग में 8 स्वर्ण सहित 16 पदकों ने मचाई धूम-रीवा जिले के युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न ASMITA पेंचक सिलाट लीग में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। टीम ने कुल 16 पदक जीते, जिसमें 8 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। इस जबरदस्त सफलता ने न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि रीवा में खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई दी है। खास बात यह रही कि पूरी टीम को जिले के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कैला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो स्वयं खेलो इंडिया बीच गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उनके अनुभव और सख्त प्रशिक्षण का लाभ सभी खिलाड़ियों को मिला।रीवा की ASMITA टीम ने पेंचक सिलाट लीग में 8 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कैला के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर।
सब-जूनियर टांडिंग वर्ग-बालिकाओं का दबदबा-
Sub-Junior Tanding Category-Girls Dominance
सब-जूनियर टांडिंग वर्ग में रीवा की छोटी खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया जिनने इस वर्ग में-
स्वर्ण पदक विजेता-सान्वी मिश्रा, आद्या द्विवेदी, नित्या दुबे, आर्या दुबे
कांस्य पदक विजेता-वाणी मिश्रा, देवांशी गौतम,इन खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।
सब-जूनियर टीम रेगु-बेहतरीन तालमेल का नमूना-
Sub-Junior Team Regu-An Example of Excellent Coordination
टीम इवेंट (रेगु) में आर्या, अनन्या और आद्या की टीम ने शानदार समन्वय का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर रीवा की टीम ने सब-जूनियर वर्ग में थर्ड रनर-अप ट्रॉफी भी हासिल की।
जूनियर टांडिंग वर्ग-संघर्ष और उपलब्धि-
Junior Tanding Category-Struggle and Achievement
जूनियर वर्ग में रीवा की खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी। परिणाम इस प्रकार रहे-
- रजत पदक-श्रेया शुक्ला
- कांस्य पदक-नैंसी पटेल, तृप्ति मिश्रा, पलक पटेल, कृति गुप्ता

इस वर्ग में श्रेया का रजत पदक विशेष रूप से चर्चित रहा, क्योंकि उन्होंने बेहद मुश्किल मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।
सीनियर टांडिंग वर्ग-अनुभव की विजय-
Senior Tanding Category-Victory of Experience
सीनियर वर्ग में अनुभवी खिलाड़ी गीता दुबे ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं कंचन तिवारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर टीम के प्रदर्शन को मजबूत किया। गीता दुबे का यह स्वर्ण रीवा के लिए सबसे गर्व का क्षण रहा।




