शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए Titan Biotech की बोनस शेयर से जुड़ी एक जरूरी तारीख नजदीक आ गईहै। कंपनी ने 1 रेश्यो 4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला कियाहै। ऐसे में निवेश करने वाले लोगों के लिए रिकॉर्ड डेट बोनस शेयर पानी की योग्यता और खरीदारी की अंतिम तारीख समझ लेना जरूरी है।

Titan Biotech Bonus Shares की रिकॉर्ड डेट आखिर क्या है?
टाइटन बायोटेक ने बोनस शेयर के लिए 23 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है। कंपनी की घोषणा की जानकारी के अनुसार बोनस शेयर के आवंटन की निर्धारित तारीख 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गईहै। रिकॉर्ड डेट के आधार पर कंपनी उन शेरधारक की पहचान करने वाली है जो बोनस शेयर पाने के योग्य होंगे। निवेश करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह कंपनी की ऑफिशियल घोषणा और स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के आधार पर ही योग्यता की पुष्टि करें।
ये भी पढ़े: Jio IPO 2026: जल्द शेयर बाजार में आएगी मुकेश अंबानी की सबसे बड़ी कंपनी, 27 करोड़ नए शेयर होंगे जारी
हर 4 शेयर पर मिलेगा अब 1 बोनस शेयर
Titan Biotech कंपनी अब अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है इसका मतलब है कि योग्य शेरधारक को हर चार मौजूद शेर पर एक एक्स्ट्रा शेयर मिलेगा। उदाहरण के तौर पर समझाया जाए तो जैसे अगर किसी निवेशक के पास मात्र 20 योग्य शेयेर है तो उसे बोनस में पांच शेयर मिलेंगे। इस तरह कुल शेयर की संख्या बढकर 25 हो जायेगी।
हालांकि शेयेरों की संख्या बढ़ाने का मतलब यह नहीं है कि निवेश की कुल कीमत भी उसी अनुपात में बढ़ती जाएगी। बोनस जारी होने के बाद शेर की कीमत आमतौर पर उसी अनुपात में समायोजित हो जाती है वास्तविक बाजार भाव कंपनी के परफॉर्मेंस और बाजार की स्थिति पर ही निर्भर करता है।
बोनस शेयर पाने के लिए कब तक खरीदें आप शेयर?
23 अक्टूबर 2026 रिकॉर्ड डेट होने के कारण निवेश करने वाले लोगों को शेयर खरीदने की अंतिम योग्यता की तारीख पर ही ध्यान देना चाहिए। भारतीय शेयर बाजार में सामान्य सेटलमेंट व्यवस्था के अनुसार इस रिकॉर्ड डेट के लिए 22 अक्टूबर 2026 तक शेयर खरीदना सामान्य योग्य सीमा के अंदर होगी। हालांकि निवेश करने से पहले अपने ब्रोकर या फिर स्टॉक एक्सचेंज संबंधित सूचना जरूर जांच ले। केवल रिकॉर्ड डेट के दिन शेयर खरीदने से बोनस शेयर मिलने की अपील सुनिश्चित नहीं होतीहै।
क्या बोनस शेयर से सभी निवेशकों को होगा फायदा?
बोनस शेयर मिल जाने से निवेश करने वाले लोगों के पास कंपनी के शेयर की संख्या बढ़ जाती है। निवेश का कुल मूल्य शेर की समायोजित कीमत और बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसमें केवल बोनस शेयर पानी के लिए जल्दबाजी में निवेश कर लेना सही प्लानिंग नहीं होती है निवेश करने वाले लोगों को कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट शेर के मूल्यांकन और रिस्क को समझ कर ही निवेश करना चाहिए।
ये भी पढ़े: Jio Platforms IPO: एंकर बुक में ₹2.5 लाख करोड़ की बोली, निवेशकों में मची होड़
निवेशकों के लिए सबसे जरूरी बात
Titan Biotech के बोनस शेयर के मामले में 23 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट और 26 अक्टूबर की तय की गई आवंटन की तारीख बहुत महत्वपूर्ण होतीहै। निवेश करने से पहले योग्यता और कंपनी के ऑफिशियल घोषणा की पुष्टि जरूर करनी चाहिए बोनस शेयर एक्स्ट्रा शेयर पानी का एक अवसर होता है लेकिन इसके निश्चित मुनाफे की गारंटी नहीं होतीहै।




