रीवा रेल लाइन को मिलेगी रफ्तार, तुर्की-बगहाई डबल लाइन का हुआ निरीक्षण

रीवा। रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यों के तहत सोमवार को रीवा-सतना रेलखंड में तुर्की से बगहाई स्टेशन के बीच तैयार की जा रही डबल लाइन का निरीक्षण अधिकारियों के द्वारा किया गया। इस दौरान कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी गुरु प्रकाश ने सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिए है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम कमल कुमार तलरेजा भी मौजूद रहे।

इस तरह की लिए जानकारी

अधिकारियों ने ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पहलुओं का मूल्यांकन किए है। इस दौरान रेल अधिकारियों ने डबल रेल लाइन में काम कर रहे अधिकारियों एवं अन्य लोगो को जरूरी निर्देश दिए है। जिससे इस डबल रेल लाइन में ट्रेनों की आवाजाही में किसी भी तरह की दिक्कत न हो सके और मालगाड़ियों का बराबर संचालन हो सकें।

सुगम होगी रेल यात्रा

बताया जा रहा है कि इस डबल लाइन के शुरू होने से रीवा-सतना रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही में गति और अधिक सुगम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *