रीवा पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ 6 तस्कर किये गिरफ्तार, 30 लाख का माल जब्त

Rewa police arrested six smugglers with a large consignment of cannabis.

विंध्य अंचल को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत रीवा जोन पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रीवा जोन के IG गौरव राजपूत को मिली सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देशन और CSP ऋतु उपाध्याय के नेतृत्व में चोरहटा थाना पुलिस ने 11-12 सितंबर की मध्यरात्रि एक बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने शहडोल की तरफ से लाई जा रही अवैध गांजे की बड़ी खेप को रंगे हाथों पकड़ते हुए मौके से 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी गाड़ियों और अवैध मादक पदार्थ समेत कुल करीब 30 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

आधी रात को बिछाया गया विशेष जाल

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देश पर चोरहटा पुलिस को तुरंत अलर्ट किया गया। सीएसपी ऋतु उपाध्याय के मार्गदर्शन में चोरहटा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने देर रात सटीक नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की घेराबंदी की। वाहनों की सघन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तुरंत सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े तस्करों के नाम आए सामने

चोरहटा थाने में गिरफ्तार किए गए आधा दर्जन आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में ही विंध्य क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नशे के सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े तस्करों के नामों का खुलासा हुआ है। इन खुलासों के बाद पुलिस की कई अन्य टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *