आगजनी रोकने रीवा कलेक्टर का सख्त फरमान, टीमें अलर्ट रहें, लापरवाही की तो होगी कार्रवाई

रीवा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन गंभीर हो गया है और अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने फायर सेफ्टी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नगर निगम रीवा की फायर ब्रिगेड टीम 24 घंटे पूरी तरह तैनात रहेगी और किसी भी आगजनी की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने कहा है कि आगजनी की घटनाएं चाहे घटना शहरी क्षेत्र की हो या ग्रामीण इलाके में हो संबंधित टीमें तत्काल पहुचेगी।

लापरवाही की तो होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय एवं निजी भवनों, संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बड़े परिसरों में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए पूर्व में एक समय-सीमा निर्धारित की गई थी, जिसके भीतर सभी को अपने फायर सेफ्टी प्लान और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करना अनिवार्य है। उन्होने कहा है कि लापरवाही किसी भी तरह से बर्दास्त नही की जाएगी और संबधितों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *