रामायण के VFX पर Yash का बड़ा खुलासा!

Ramayana VFX Yash Statement: नामित मल्होत्रा की रामायण का जब टीजर आया तो कई लोगों ने इसके VFX की खूब आलोचना की, लोगों ने कह कि जिस DNEG को उसके VFX के लिए 8 बार ऑस्कर मिले हैं वो अपनी ही फिल्म में सस्ते वीडियो गेम जैसे VFX का इस्तेमाल कर रही है, दर्शकों ने कहा कि VFX देखकर लग ही नहीं रहा कि इस फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ रुपए है.

हाल ही में Ramayana की टीम अमेरका में Cinemacon 2026 में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची जहां मीडिया ने यश से फिल्म के VFX को लेकर हो रहे क्रिटिसिजम पर सवाल किया तो यश ने कहा

Ramayana में DNEG VFX का काम कर रही है. जिन फोटो रियलिस्टिक और VFX की आप बात कर रहे हैं वो अभी वर्क ऑन प्रोग्रेस है मुझे यकीन है कि फ़ाइनल प्रोडक्ट बनने के बाद ये और भी अच्छा लगेगा। हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो टॉप नॉच है.

पहले पार्ट में Ranbir के साथ नहीं दिखेंगे Yash

बातों-बातों में ही Yash ने फिल्म से जुड़ा एक राज खोल दिया। उन्होंने कहा- रोचक बात ये है कि रामायण पार्ट 1 में रणबीर और मैंने एक बार भी स्क्रीन शेयर नहीं किया है. ऐसा इस लिए क्योंकी ये फिल्म दो पार्ट्स में बन रही है. पहले पार्ट में बतौर रावण मेरा अपना साम्राज्य होगा और राम का अपना पर हम एक दो बार मिले हैं वो कमाल के एक्टर हैं. मुझे लगता है कि हमारे बीच एक म्युचुअल रिस्पेक्ट है जो काम आ गया.

देखा जाए तो यश ने इस बात की कन्फर्मेशन कर दी कि रामायण का पहला पार्ट सीताहरण के आसपास खत्म हो जाएगा, और वैसे भी सनी देओल ने दूसरे पार्ट की शूटिंग की है और रामायण के अनुसार हनुमान जी से श्री राम की भेंट सीताहरण के बाद ही होती है. यानी की रणबीर कपूर और यश के बीच बतौर राम-रावण युद्ध को देखने के लिए फैंस को अगली दिवाली का इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *