एमपी में बड़ा ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच जलकर खाख

Thiruvananthapuram Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express Fire Incident: त्रिवेंद्रम से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express Fire Incident) में रविवार सुबह सवा पांच बजे भीषण आग लग गई. घटना मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam Train Fire Broke) जिले के आलोट के पास रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन (Luni Richha (LNR) and Vikramgarh Alot (VMA) stations) में हुई. त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रात करीब पौने चार बजे रतलाम से रवाना हुई थी जिसका अगला स्टॉप सुबह पौने 9 बजे राजस्थान का कोटा जंक्शन था मगर राजस्थान में एंट्री से पहले ही लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास AC कोच B1 में आग लग गई. कोच में 68 यात्री से सवार रहे. कुछ ही देर में आग ने बी-1 के पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि वक़्त रहते सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया मगर आग ने पूरी बोगी को राख में तब्दलील कर दिया, लगेज वैन में रखा यात्रियों का सामान भी नष्ट हो गया.

भले ही ट्रेन में लगी आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई मगर राहत कार्य के लिए जा रही रेलवे की कैरेज एंड वैगन विभाग की यातायात वैन हादसे का शिकार हो गई। वैन शामगढ़-सुवासरा के बीच अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 5 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से कोटा रेफर किया गया है।

इधर हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोक दिया गया, ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया और पैसेंजर्स को दूसरी कोच में शिफ्ट करके 4 घंटे बाद ट्रेन को कोटा के लिए रवाना कर दिया गया. इस मामले में कांग्रेस ने भी मोदी सरकार को घेरा है, और पुछा है कि आग कैसे लगी और सुरक्षा में कहां चूक हुई? हालांकि इस घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है और फ़िलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण अबतक पता नहीं चला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *