PM Modi Netherlands Visit Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नीदरलैंड (Netherlands Visit) के द हेग (The Hague) में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया लगातार संकटों (Global Crisis) से गुजर रही है और अगर हालात नहीं बदले तो करोड़ों लोग फिर से गरीबी के दलदल (Global Poverty Crisis) में धकेले जा सकते हैं।
PM मोदी ने कहा कि पहले कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic), फिर युद्ध (Global Wars) और अब ऊर्जा संकट (Global Energy Crisis) ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। उन्होंने इसे “दुनिया के लिए आपदाओं का दशक” बताया।
मोदी बोले- दशकों की मेहनत पर फिर सकता है पानी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों में दुनिया ने गरीबी कम करने और विकास के लिए जो काम किया, वह मौजूदा हालात की वजह से खतरे में पड़ सकता है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात (Global Economic Instability) नहीं सुधरे, तो दुनिया की बड़ी आबादी दोबारा गरीबी और आर्थिक संकट में फंस सकती है।
भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उपलब्धियों (India Growth Story) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम (Third Largest Startup Ecosystem) बन चुका है।
PM मोदी के मुताबिक देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप (Indian Startups) काम कर रहे हैं और युवा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI), रक्षा (Defence Technology) और अंतरिक्ष (Space Technology) जैसे क्षेत्रों में नई पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन (Digital Innovation in India) का वैश्विक केंद्र बन रहा है।
UPI और डिजिटल पेमेंट में भारत सबसे आगे
प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया (Digital India) की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन (UPI Transactions Record) हुए हैं।
उन्होंने दावा किया कि दुनिया के लगभग आधे डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हो रहे हैं।
“चिप भी मेड इन इंडिया होगी”
PM मोदी ने कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर और AI सेक्टर (Semiconductor Manufacturing in India) में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स (Semiconductor Plants India) पर काम चल रहा है और इनमें से 2 में उत्पादन भी शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में “मेड इन इंडिया चिप” (Made in India Chips) दुनिया में नई पहचान बनाएगी।
भारत-नीदरलैंड रिश्तों को बताया कमल और ट्यूलिप जैसा
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और नीदरलैंड की दोस्ती (India Netherlands Relations) की तुलना कमल (Lotus) और ट्यूलिप (Tulip Diplomacy) से की।
उन्होंने कहा कि जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप फूलों के लिए मशहूर है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। दोनों फूल यह सिखाते हैं कि जड़ें मजबूत हों तो सुंदरता और मजबूती दोनों मिलती हैं।
PM मोदी ने कहा कि यही भावना भारत और नीदरलैंड की साझेदारी (India Netherlands Partnership) की भी ताकत है।
नीदरलैंड बनेगा यूरोप में भारत का गेटवे”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय कारोबार (Indian Business Expansion in Europe) के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे बन सकता है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद ब्रिज बताया।
16 मई को बताया खास दिन
PM मोदी ने कहा कि 16 मई भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इसी दिन 2014 में 30 साल बाद भारत में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।
उन्होंने इसे भारत के विकास और राजनीतिक स्थिरता (Political Stability in India) का बड़ा मोड़ बताया।




