चौथे सोमवार भी नहीं थमी कमाई, Hanuman Ansh फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

hanuman ansh collection, hanuman ansh box office collection,

Hanuman Ansh फिल्म की कमाई ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है यह फिल्म अपने रिलीज होने के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को लगभग 5.50 करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है। इसके साथ ही फिल्म ने अपने चौथे सोमवार की कमाई के मामले में बॉलीवुड की कई सारी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दियाहै। कम बजट और सिर्फ 10 लाख रुपए की ओपनिंग से शुरू होने वाली इस फिल्म का सफर अब एक बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता में बदलता हुआ नजर आ रहा है।

हनुमान अंश की चौथे सोमवार कमाई ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ने 31 अगस्त यानी अपने चौथे सोमवार को भारत में करीब 5.50 करोड रुपए का नेट कलेक्शन हासिल किया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस दिन फिल्म के करीब 6587 शो रहे और हिंदी में ऑक्युपेंसी करीब 22.37% देखी गई है। 25 दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 45.63 करोड रुपए पहुंच गया है। अगर इस फिल्म की ग्रॉस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो यह करीब 53.82 करोड रुपए बताई जा रहा है।

ये भी पढ़े : Babita Singh Reporting Review: मर्डर मिस्ट्री और समाज का आइना….

बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी चौथे सोमवार की कमाई फिल्म

Hanuman Ansh फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी चौथे सोमवार की रैंकिंग को बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस तुलना के मुताबिक 5.50 करोड रुपए के साथ फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी चौथे सोमवार की कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस लिस्ट में धुरंधर 11.20 करोड रुपए के साथ पहले नंबर की कमाई करने वाली फिल्म है। Hanuman ansh फिल्म 5.50 करोड रुपए के साथ धुरंधर 2 के बराबर दूसरे स्थान पर अपनी रैंकिंग दर्ज कर चुकी है। इसके बाद छावा 5.04 करोड़ और स्त्री 2 फिल्म 3.60 करोड़ रुपए के साथ आती है। जिसका मतलब है कि चौथे सोमवार की कलेक्शन में फिल्म में छावा और स्त्री 2 जैसी बड़ी फिल्मों को अपने से पीछे छोड़ दिया है। यह परफॉर्मेंस इसलिए भी खास है क्योंकि हनुमान अंश किसी बड़े स्टार्स या भारी बजट के द्वारा बनी फिल्म नहीं है।

10 लाख ओपनिंग से 45 करोड़ पहुंची Hanuman ansh

हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसकी शुरुआत को बताया जा रहा है। इस फिल्म ने पहले ही दिन करीब 10 लाख रुपए कमाए हैं, और शुरुआती 2 हफ्तों में इसकी रफ्तार काफी धीमी देखने को मिली लेकिन पिछले दो हफ्तों में फिल्म ने करी 1.48 करोड रुपए कमा लिए थे। इसके बाद तीसरे सप्ताह से फिल्म की कमाई अचानक से बढ़ने लगी तीसरे सप्ताह फिल्म ने करीब 10.40 करोड रुपए कमाए। चौथे सप्ताह में भी इसकी पकड़ मजबूत देखने को मिली और 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने करीब 12.75 करोड रुपए कमाए। इसके अगले दिन सोमवार को भी 5.50 करोड रुपए का बिजनेस हुआ है।

ये भी पढ़े : Orry ने समय से कहा ‘औकात में रहो..अबकी बार अंदर जाएगा तो बाहर नही आएगा

वर्ड ऑफ माउथ से बदल गईं फिल्म की किस्मत

हनुमान अंश फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म है इसका निर्देशन विशाल चतुर्वेदी के द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार फिल्म का बजट करीब 2 करोड रुपए के आसपासहै। इस फिल्म का प्रमोशन भी बहुत कम हुआ है और धीमी शुरुआत होने के बावजूद ऑडियंस का रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ में फिल्म को बहुत फायदा पहुंचाया है। अब चौथे सप्ताह भी सिनेमा घर में इसकी मजबूत कमाई देखने से पता चलता है फिल्म को ऑडियंस का समर्थन मिल रहा है। इस तरह सिर्फ 10 लख रुपए की शुरुआती कमाई से शुरू हुई हनुमान अंश मूवी ने 25 दिनों में ही करीब 45.63 करोड रुपए का कलेक्शन हासिल कियाहै। चौथे सोमवार के रिकॉर्ड में बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *