Babita Singh reporting सिर्फ एक हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली कहानी नहीं है, बल्कि निमिषा साजन की ये फिल्म एक ऐसी महिला पुलिसकर्मी के सफर की कहानी है। जो दूसरों को खुश रखने की आदत के बीच धीरे-धीरे अपनी आवाज और आत्मविश्वास तलाश करने लगती है।

क्या है Babita Singh Reporting फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी बबीता सिंह उर्फ बेबी के आसपास घूमती हुई नजर आती है। जिसमें वह एक सहायक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है लेकिन नौकरी में उसे वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार होती है। उनके पिता की ड्यूटी के दौरान मौत होने के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर पुलिस की नौकरी मिलती है। घर और काम दोनों जगह उनकी पहचान एक ऐसी महिला की है जो दूसरों की जरूरत को अपनी जरूरत से पहले रखती है। यह कहानी उस समय नया मोड़ ले लेती है जब वह अपने पुराने शहर रीवा जाती है और बचपन के दोस्त बंसी की मौत की खबर उनके सामने आती है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य अपराध की तरह ही समझा जाता है लेकिन बबीता को कुछ बातें परेशान करने लगती है इसके बाद वह खुद सच्चाई जानने की कोशिश करने लगती है।
ये भी पढ़े : Orry का 2021 का बुरा समय, अमृता सिंह के कारण टूटी सारा अली खान से दोस्ती
फिल्म में निमिषा सजयन ने कितना प्रभावित किया?
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत निमिषा सज्यान की एक्टिंग को माना जा रहा है उन्होंने बबीता को किसी सामान्य सुपर कॉप की तरह नहीं निभाया है। उनका किरदार झिझकता है गलतियां करता और कई बार खुद पर भी भरोसा नहीं कर पता है यही कमजोरी धीरे-धीरे उसके बदलाव की वजह बनती हुई दिखती है। इस किरदार के जरिए यह फिल्म दिखाई है कि आप महिलाओं पर दबाव हमेशा किसी बड़े फैसले के रूप में नहीं आता है। घर की छोटी टिप्पणियों, काम के दौरान नजरअंदाज किए जाने और हर समय दूसरे की उम्मीद पर कर उतरने की कोशिश में भी इसका असर दिखाई देता है।
पितृसत्ता पर क्या कहती है ये फिल्म?
Babita Singh Reporting की असली दिलचस्पी इसमें पता चलती है जब हत्या की जांच में कहानी आगे बढ़तीहै। लेकिन बबीता का निजी बदलाव फिल्म का ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है और वह धीरे-धीरे समझती है कि हर किसी की मंजूरी हासिल होना जरूरी नहीं होता है। फिल्म की यही परत इसे सामान्य अपराध कहानी से अलग करती जाती है हालांकि फिल्म के रिएक्शन में यह भी बताया गया है की फिल्म कहीं शैली में अपराध पारिवारिक ड्रामा और सामाजिक कहानी को एक साथ संभालने की कोशिश में कमजोर पड़ जाती है।
ये भी पढ़े: Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…
आपको क्या ये फिल्म देखनी चाहिए?
अगर आपको धीमी रफ्तार वाली किरदारों पर केंद्रित अपराध की कहानी पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए देखने लायक हो सकती है। खास करनी निशा का एक्टिंग और छोटे शहर की पृष्ठभूमि इसकी मजबूत कड़ी है वहीं अगर आप लगातार तेज रहस्य और हर मोड़ पर चौंकाने वाली कहानी देखना चाहते हैं तो इसका शांत अंदाज आपको थोड़ा धीमा लग सकता है। 28 अगस्त 2026 से यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है इसकी अवधि करीब 2 घंटे 11 मिनट की बताई जा रही है।




