IPO GMP: ईपू बाजार में इस समय ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, प्रायोरिटी ज्वैल्स और पर्पल स्टाइल लैब पर निवेश करने वाले लोगों की नजर टिकी हुई है। तीनों यीशु के ग्रे मार्केट प्रीमियम और सब्सक्रिप्शन के डिमांड में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है ऐसे में सवाल होता है की लिस्टिंग gain के मामले में कौन आगे है?

ESDS Software का जीएमपी है सबसे मजबूत
1 सितंबर 2026 की सुबह 10:30 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का जीएमपी ₹270 था। कंपनी का ऊपरी प्राइस बैंड 429 है इस हिसाब से ग्रे मार्केट में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 699 बैठ जाती है। जो यीशु प्राइस के करीब 62 पॉइंट 94% अधिकहै। हालांकि ये केवल IPO GMP आधारित अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग की कीमत इससे थोड़ी अलग हो सकती है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर भी एसडीएस को मजबूत रिएक्शन मिला है। 1 सितंबर को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसका इशू कल 59.25 गुना तक सब्सक्राइब हुआ था। इस मे qib का हिस्सा 36.63 गुना रिटेल का हिस्सा लगभग 32 गुण और एनआईआई का हिस्सा 153.01 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है।
ये भी पढ़े : आखिर बिक गई Unacademy, जानिए किसने खरीदा और कितने में सौदा हुआ?
Priority Jewels में भी है मजबूत डिमांड
प्रायोरिटी ज्वैल्स आईपीओ का प्राइस बैंड 190 रुपए से ₹200 तकथा। 1 सितंबर को सुबह 10:30 बजे इसका जीएमपी 45 बताया गया।₹200 के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर इसकी अनुमानित की गई लिस्टिंग की कीमत 245 रुपए और संभावित प्रीमियम 22.50 प्रतिशत बनता दिख रहा है। इसके सब्सक्रिप्शन में यीशु को अच्छी मांग मिली है 1 सितंबर को शाम 4:27 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रायोरिटी ज्वेलर्स आईपीओ कल 99 पॉइंट 24 गुना तक सब्सक्राइब हुआ था। Qib हिस्सा 39.87 गुना, एनआईआई का हिस्सा 166.3 गुना और रिटेल का हिस्सा 104.43 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है।
Purple Style Labs का GMP काफी कमजोर
IPO GMP के बारे में अगर पर्पल स्टाइल लैब के आईपीओ के बारे में बात की जाए तो यह 546 से 575 रुपए के प्राइस बैंड पर आया है। या 680 करोड रुपए का इशू है और 31 अगस्त 2026 से लेकर 2 सितंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है। इसकी लिस्टिंग 7 सितंबर को प्रस्तावित होती है। 1 सितंबर को दिन के अलग-अलग समय पर इसकी जीएमपी में बदलाव देखा गया शाम के समय उपलब्ध अपडेटेड जीएमपी ₹2 के करीब था। जिसका मतलब है कि 575 के ऊपरी प्राइस बैंड पर अनुमानित कीमत करीब 577 रुपए ही बनती है। इस लेवल पर संभावित प्रीमियम बहुत ही मामूली होता है सब्सक्रिप्शन भी अपेक्षा अनुसार बहुत कमजोर ही रहता है। 1 सितंबर के उपलब्ध अपडेटेड इश्यू में करीब 0.20 गुना सब्सक्राइब मिला है।
ये भी पढ़े: Augmont IPO के डॉक्यूमेंट पर सवाल, प्रमोटर फैमिली के ED का क्या मामला?
अब तीनों IPO GMP में कौन आगे?
मौजूदा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एसटीएस सॉफ्टवेयर सबसे मजबूत IPO GMP और संभावित लिस्टिंग के साथ आगे दिखाई दे रहा है। इसके बाद प्रायोरिटी ज्वेलर्स दूसरे स्थान पर है जबकि पर्पल स्टाइल लैब का जीएमपी काफी कम दिख रहा है। हालांकि जीएमपी अनौपचारिक और अनियंत्रित बाजार का संकेतक होता है इसमें लिस्टिंग से पहले बदलाव हो सकते हैं इसलिए निवेश का फैसला केवल जीएमपी को देखकर नहीं बल्कि कंपनी के बिजनेस फाइनेंशियल स्थिति वैल्यूएशन और बाजार की स्थिति पर होना चाहिए।




