मेरठ। उत्तर-प्रदेश के मेरठ से दिल्ली का सफर अब शानदार होने के साथ ही कंम समय में यात्री पूरा कर सकेगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शताब्दी नगर स्थित नमो भारत स्टेशन से भारत की सबसे तेज नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर इस सेवा के शुरूआत कर दिए है। इस तेज रफ्तार वाली ट्रेन के चालू हो जाने से अब मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक 82 किमी तक की यात्रा में करीब 55 मिनट का समय ही लगेगा।

पीएम और सीएम ने की यात्रा
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने स्वयं नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वे मेरठ साउथ एक्स तक सफर करके इस ट्रेन की यात्रा का आंनद लिए। इस के साथ ही ट्रेन में सफर कर रहे छात्रों के साथ चर्चा करके उनके अनुभव एवं छात्रों की सोच को जानने का प्रयास किए।
इन स्टेशनों पर रुकेगी नमो भारत मेट्रो ट्रेन
नमो भारत के स्टेशनों में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नार्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां हैं, जिसमें आनंद विहार भूमिगत स्टेशन है। नमो भारत का कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किमी है, जिसमें यह ट्रेन सफर करके यात्रियों को कंम समय में यात्रा पूरी कराऐगी। इस ट्रेन के चालू हो जाने से सबसे ज्यादा उन यात्रियों का सुविधा मुहैया हो गई है जो अपने काम-काज के लिए दिल्ली की यात्रा करते है। इस ट्रेन से उनका न सिर्फ समय बचेगा बल्कि निश्चित समय में वे अपना काम पूरा कर लेगें।
