Petrol-diesel prices मई महीने में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा

Petrol and Diesel Price Board in India May 21

Petrol-diesel prices। पेट्रोलियम पदार्थाे में एक बार फिर मंहगाई का बंम फूटा है और वाहन चालकों को महगे तेल खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मई महीने में यह चौथा मौका है जब तेज कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए है। तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

आम आदमी पर मंहगाई का बढ़ सकता है बोझ

माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहने वाला है। माल ढुलाई महंगी होने से फल, सब्जी, दूध और रोजमर्रा की दूसरी चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। डीजल महंगा होने से खेती और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका और तेज हो सकती है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

इस वजह से बढ़ रहे दाम

पेट्रोलियम प्रदार्थाे के दामों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए कीमतें बढ़ा दी है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

जाने कब-कब कितने बढ़े दाम

15 मई- कीमतों में 3 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी

19 मई- पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे की बढ़ोतरी

23 मई- पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

और आज 25 मई को पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रेट बढ़ोतरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *