बॉलीवुड की एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में देखने को मिल रही है। बाली में हुए हादसे के बाद एक्ट्रेस की स्पाइन सर्जरी हुई है और अब वह अपने घर पर रिकवर कर रही है। इसी बीच टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी आने वाली फिल्म को लेकर डायरेक्टर विक्की जैन ने एक नया अपडेट दिया है फिल्म को 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं की गईहै।

Nushrratt Bharuccha को लगी चोट का फिल्म पर क्या असर
नुसरत को बलि के हदसे में लगी चोट का असर फिल्म पर क्या पड़ा है। यह जानने के लिए आपको मैं बता दूं कि हादसे के दौरान नुसरत की रीड की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था जिसे मुंबई लाकर स्पाइन सर्जरी कराया गया। सर्जरी सफल रही और एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है तो फिल्हाल उनका ध्यान अपनी सेहत को सुधारने में है।
इस घटना के बाद अब ऑडियंस के मन में सवाल था कि क्या उनकी चोट का असर टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म पर पड़ेगा? अब डायरेक्ट के बयान से फिल्म की मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ स्पष्टता मिल रही है।
ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: 24 घंटे में कोटा पहुंची पुलिस, जानें गिरफ्तारी की पूरी कहानी
विक्की जैन ने फिल्म की रिलीज को लेकर आखिर क्या बताया
फिल्म निर्देशक विक्की जैन ने मीडिया को बताया की फिल्म में नुसरत अपना हिस्सा पूरा कर चुकी है उनके अनुसार फिल्म के दो गानों की शूटिंग अभी बाकी है टीम एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है और चाहती है कि वह ठीक होने के बाद फिल्म के प्रचार में भी शामिल हो। विक्की ने यह भी बताया की फिल्म का ज्यादातर हिस्सा अगस्त और सितंबर में ही सूट हो गया था, डायरेक्टर रेमो डिसूजा अपनी दूसरी फिल्म एनी बॉडी कैन ड्रीम में बिजी है ऐसे में बाकी गानों की शूटिंग उनके उपलब्ध समय के अनुसार ही पूरी होगी।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?
रिमो डी’सोसा के निर्देशन में बना रहे इस फल में टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा पहली बार नजर आने वालेहैं। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी और पशमीना रोशन फिल्म का हिस्सा होने वालेहैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एलविश यादव इस प्रोजेक्ट के जरिए बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है यही कारण है कि फिलहाल इसकी कहानी और किरदारों से जुड़ी जानकारी पूरी तरह से पता नहीं चली है।
ये भी पढ़ें: Aruna Irani Video: पति के निधन के बाद काम पर लौटीं, भावुक हुईं एक्ट्रेस
कब रिलीज होगी नुसरत भरूचा की फिल्म?
विक्की जैन के अनुसार फिल्म को अगले साल यानी 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है हालांकि निर्माता ने भी कोई निश्चित तारीख नहीं बताइए है। फिल्म को लेकर अब ऑडियंस की नजर दो चीजों पर रहेगी बाकी गाने की शूटिंग का पूरी होती है और निर्माता रिलीज की तारीख का ऐलान कब करतेहैं।




