Mukesh Chhabra पर भड़के थे अक्षय खन्ना, फिर Dhurandhar में कैसे आए?

Mukesh Chhabra reveals: Why did Akshaye Khanna get nervous?

धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत का रोल निभा कर चर्चा बटोरने वाले अक्षय खन्ना को लेकर एक दिलचस्प कहानी देखने को मिली है। दरअसल धुरंधर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra ने बताया कि इस रोल के लिए हामी भरने से पहले एक्टर ने उनसे कुछ सवाल किया था कि वह विलन का ही किरदार क्यों करें?

कहानी सुनते ही बदल गया था अक्षय का फैसला

Mukesh Chhabra ने शिकार सुमन के एक शो शेखर टुनाइट में धुरंधर फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कुछ बातें शेयर की, उनके अनुसार जब अक्षय खन्ना को इस रोल के बारे में उन्होंने बताया तो उनके शुरुआती रिएक्शन था विलेन क्यों करूंगा मैं? हालांकि कहानी सुनाने के बाद अक्षय खन्ना ने अपना फैसला बदल लिया। मुकेश छाबरा के अनुसार एक्टर ने करीब 5 मिनट तक कहानी को सुना और उसे शानदार बताया और उसी दिन उस फिल्म के लिए हां कर दी।

ये भी पढ़े: Lust Stories 3 को लेकर किरण राव का बेबाक बयान, महिलाओं पर कही ये बात

अक्षय से पहले 2-3 कलाकारों ने किया था रोल के लिए मना

मुकेश ने बताया कि इस रोल के लिए अक्षय खन्ना उनकी पहली पसंद नहीं थे उनके अनुसार उन्होंने पहले दोस्त से तीन बड़े-बड़े कलाकारों को रहमान डकैत का किरदार करने के लिए कहा लेकिन सबने इनकार कर दिया था। कास्टिंग डायरेक्टर ने इन कलाकारों के नाम नहीं बताए हैं उन्होंने कहा कि एक साउथ इंडस्ट्री के एक्टर थे और दो बॉलीवुड के एक्टर ने इस रोल को इनकार करने की अलग-अलग वजह दी थी। उनके अनुसार कुछ एक्टर को लगा कि यह एक बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है और कहानी मुख्य रूप से रणवीर सिंह के रोल के इर्द गिर्द ही रहने वाली है।

Mukesh Chhabra को पहले से था भरोसा

मुकेश ने अक्षय खन्ना के बारे में कहा कि उन्हें भरोसा था कि एक्टर इस रोल को बहुत ही शानदार तरीके से निभाएंगे। उनके अनुसार अक्षय ने आदित्य धर की लिखी भूमिका में अपना अलग टच जोड़ा है। आखिरकार अक्षय खन्ना ने रहमान डकैती के रोल को अपनी परफॉर्मेंस से थोड़ी अलग पहचान दी है धुरंधर फिल्म की दोनों फिल्मों में उनका यह रोल ऑडियंस के बीच चर्चा में देखने को मिला।

ये भी पढ़े: Daayra Review: करीना-पृथ्वीराज की टक्कर में उलझा कानून और इंसान

‘धुरंधर’ की कास्टिंग में लगा था बहुत लंबा वक्त

Mukesh Chhabra ने हीं इससे पहले फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया को लेकर इसमें बताया कि दोनों फिल्मों के लिए करीब 400 रोल की कास्टिंग करनी पड़ी। उनकी टीम ने इस पूरे प्रक्रिया पर लगभग 2 साल तक काम किया था। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राजेश बेदी, और सारा अर्जुन समेत कई सारे एक्टर नजर आए इस फिल्म की डायरेक्टर आदित्य धर थे। अक्षय कुमार का शुरुआती सवाल और बाद में कहानी सुनाने के बाद तुरंत हां करना धुरंधर की कास्टिंग के पीछे के दिलचस्प किस्तों को बताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *