सुपरबाइक पर दौड़े thala, वायरल हुए वीडियो, फैंस हुए फिदा

ms dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी सुपरबाइक राइड है। चेन्नई के पास स्थित मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में धोनी ने हाई-स्पीड सुपरबाइक चलाकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी राइड के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

धोनी एक टायर कंपनी के प्रमोशनल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर्किट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक पर सुपरबाइक के साथ कई राउंड लगाए। तेज रफ्तार के बीच बाइक पर उनका शानदार नियंत्रण देखकर वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित नजर आए।

राइड पूरी होने के बाद जब धोनी पिट लेन में पहुंचे तो फैंस और फोटोग्राफर्स की भीड़ उनके आसपास जमा हो गई। हेलमेट उतारने के बाद उन्होंने सभी का अभिवादन किया। 45 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ऊर्जा ने लोगों का ध्यान खींचा।

महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स का काफी शौक है। उनके पास कई महंगी, स्पोर्ट्स और विंटेज मोटरसाइकिलों का बड़ा कलेक्शन है। खाली समय में वह अक्सर बाइक राइड का आनंद लेते हैं और कई बार अपनी पसंदीदा बाइक्स के साथ नजर आते हैं।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। हाल ही में टीम के लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि भविष्य में धोनी फ्रेंचाइजी के साथ किसी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *