एमपी का शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग बंद, फंसे यात्री, गिजरी नाले का जलस्तर बढ़ने से समस्या

अनूपपुर। विंध्य क्षेत्र में सक्रिय हुए मानसून से लगातार बारिश हो रही है तो वही अब नदी-नाले उफन पर है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और रास्तें भी बंद हो रहे है। इस तरह की समस्या अनुपपूर जिले से भी सामने आ रही है। यहां लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जानकारी के तहत शहडोल से अमरकंटक को जोड़ने वाले मार्ग का आवागमन भी बंद हो गया है। जिससे दोनों तरफ यात्री फंस गए है।

मुख्य मार्ग के नाले में आई बाढ़

जानकारी के तहत राजेंद्रग्राम के समीप शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थित गिजरी नाले में पानी बढ़ने से सड़क पर आवागमन बंद किया गया। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 12 बजे से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही है और यात्री जल स्तर कंम होने का इंतजार करते रहे।

पुलिस ने लगाया बैरिकेड

नाले में पानी का बहाव बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल दोनों छोर पर बैरिकेड लगाकर आवागमन रोक दिया। किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वाहन चालकों को नाला पार करने की अनुमति नहीं दी गई।

श्रद्धालुओं को आई समस्या

शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग का आवागमन बंद हो जाने के कारण सबसे ज्यादा समस्या श्रद्धालुओं को रही। सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरकंटक पूजा पाठ के लिए जा रहे है। रास्ता बंद हो जाने से वे बीच में ही फंस गए। इतना ही नही शहडोल, राजेंद्रग्राम और अमरकंटक के लिए यहां हर दिनों लोग सफर करते है। रास्ता बंद हो जाने से ऐसे यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्रग्राम पुलिस के अनुसार नाले में पानी अधिक होने के कारण आवागमन रोका गया है। सड़क मार्ग से पानी खिसकने के बाद ही आवागमन बहाल हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *