Mourning in Bollywood: प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की थी मां

Mourning in Bollywood। बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की माता श्री थी। उनके निधन की पुष्टि यशराज फिल्म ने अधिकारिक बयान जारी करके किया है। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर लगते ही बॉलीबुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थीं

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थीं। उनका विवाह मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राम मुखर्जी से हुआ था। राम मुखर्जी फिल्मालय स्टूडियो के संस्थापक शशधर मुखर्जी के परिवार से ताल्लुक रखते थे। राम मुखर्जी का 2017 में निधन हो गया था। दंपति के दो बच्चे हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर राजा मुखर्जी।

चर्चित गानों को दी थी आवाज

कृष्णा मुखर्जी ने प्लेबैक सिंगर थी। वे 1980 के दशक में कई चर्चित गानों को गाया था। उनके फेमस गीत 1982 में आई फिल्म तीसरी आंख का ईद के दिन गले मिल ले राजा था, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। उनकी शास्त्रीय और लोक संगीत में मजबूत पकड़ थी। वे फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के अलावा कई बंगाली एल्बम और स्टेज शो के जरिए भी संगीत जगत में एक्टिव रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *