Review: Mirzapur the Movie में भौकाल बरकरार या लंबाई बनी है कमजोरी

Mirzapur Movie Review: Swagger intact, length proves to be a weakness.

Mirzapur the Movie Review: मिर्जापुर फिल्म के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दुनिया अब ओटटी से निकलकर बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म में पुराने रोल के साथ-साथ नया ट्विस्ट और बड़े लेवल पर एक्शन भी देखने को मिलेगा लेकिन क्या करीब 3:30 घंटे की या फिल्म ऑडियंस को आखिर तक यह फिल्म देखने को मजबूर कर पाएगी? तो चलिए हम फिल्म का रिव्यू समझते हैं।

मिर्जापुर द मूवी कैसी फिल्म है?

Mirzapur the Movie 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह के द्वारा हुआ है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे एक्टर इसमें नजर आने वाले हैं। फिल्म को सीरीज का चौथा सीजन नहीं कहा जा सकता इसकी कहानी सीरीज के पहले सीजन के साथ-साथ समान रूप से चलते हुए दिखाई देगी जिसकी वजह से ऑडियंस को कई सारे पुराने रोल फिर से देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़े : 54 करोड़ पार हुई hanuman ansh, कंगना ने कहा फिल्म नहीं सत्संग है ये…

कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना की भी वापसी

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आने वाले हैं अली फसल का गुड्डू पंडित और दिव्येंदु का मुन्ना के पुराने अंदाज में नजर आना दिखाई देने वाला है। मुन्ना के किरदार को लेकर ऑडियंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर शुरुआती रिएक्शन मेंदिव्येंदु, अली फजल और पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

रवि किशन बने इसका बड़ा आकर्षण

Mirzapur the Movie मैं रवि किशन ने बब्बन यादव का रोल निभाया है उनका रोल कहानी में नया टकरा लेकर नजर आ रहा है। इस फिल्म में एक्शन हिंसा सट्टा की लड़ाई और मिर्जापुर वाले देसी संवादों का स्वाद भी रखा गया है।

क्या फिल्म की लंबाई भारी पड़ती हुई है?

मिर्जापुर फिल्म पूरी कमजोर पड़ती देख रही है इसका रन टाइम 197 पॉइंट 19 मिनट यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट का है और इसको ए सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। फिल्म के रिएक्शन में इस फिल्म की लंबाई और कुछ हिस्सों में इसकी धीमी गति को कमजोर बताया गया है। हालांकि बड़े पर्दे पर एक्शन और पुराने रोल की वापसी फिल्म को और भी ज्यादा एंटरटेन बनाए रखेगी।

ये भी पढ़े: Mirzapur मूवी एडवांस बुकिंग शुरू, टिकट 1800 रूपये तक बिक रहे….

क्या ये फिल्म थिएटर में देखनी चाहिए?

अगर आप मिर्जापुर मूवी के पुराने फैन है तो कालीन भैया गुड्डू और मुन्ना को बड़े पर्दे पर देखना आपके लिए एक बड़ा आकर्षण हो सकता है। एक्शन पुराने रोल और फ्रेंचाइजी वाला माहौल आपको इसमें पसंद आ सकता है। लेकिन अगर आपको तेज रफ्तार और कम टाइम वाली फिल्में देखना पसंद है तो 3 घंटे 17 मिनट का रनटाइम आपके लिए थोड़ा अधिक टाइम हो सकता है। कुल मिलाकर या फिल्म अपने पुराने फैंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट किरदार और प्रोसेस को बताया जा रहा है जबकि लंबे समय और कुछ जगह धीमी गति इसकी कमजोरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *