फेमस एक्टर असरानी की यादें एक बार फिर से देखने को मिल रही है, अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हैवान से असरानी का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही akshay kumar ने बताया कि उन्होंने फिल्म में एक्टर का आखिरी शॉट अपनी आंखों के सामने से देखा था।

Asrani के लास्ट शॉट देख भावुक हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर हैवान फिल्म का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया जिसमें असरानी एक्टर शरीफ हाशमी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में असरानी अपने जाने पहचाने कॉमेडी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ akshay kumar ने असरानी को याद करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना और उनका आखिरी शॉट देखना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे भी लिखा कि उन्हें असरानी की कमी महसूस होती है और उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर हो भी नहीं सकता है। अक्षय कुमार का यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी दिग्गज एक्टर को याद कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…
‘हैवान’ फिल्म में क्या दिखेगा असरानी का आखिरी शॉट?
अक्षय कुमार के द्वारा दिए जाने वाले वीडियो में असरानी और शारिब हाशमी के बीच एक हल्का-फुल्का संवाद देखने को मिल रहा है। इस छोटे से सीन में असरानी अपनी कॉमेडी टाइमिंग के झलक देते हुए नजर आ रहे हैं अक्षय ने इसी shot को असरानी का लास्ट एवर शॉट बताया है। यह बात इसलिए भी खास है क्योंकि असरानी का निधन अक्टूबर 2025 में 84 साल की उम्र में हो गया था। उनके निधन के बाद हवन फिल्म में उनकी मौजूदगी होने से उनके चाहने वाले लोगों के लिए यह एक भावुक पल होने वाला है।
अक्षय और असरानी ने कई फिल्मों में किया है साथ काम
Akshay Kumar और असरानी की जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है दोनों ने इस फिल्म से पहले हेरा फेरी, खट्टा मीठा, भूल भुलैया, भागम भाग और वेलकम जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ही एक्टर ने कई सारे प्रोजेक्ट में साथ में स्क्रीन शेयर किए हैं असरानी को खास तौर पर उनकी कॉमेडी की टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़े : 7 Dogs: सलमान-संजय के लिए डायरेक्टर्स ने क्यों देखी भारत और धुरंधर?
11 सितंबर को रिलीज होगी ‘हैवान’ फिल्म
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी हैवान फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी और राजपाल यादव समेत अन्य कलाकार भी नजर आएंगे यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सभी सिनेमा घर में रिलीज होगी।




