Mirzapur मूवी एडवांस बुकिंग शुरू, टिकट 1800 रूपये तक बिक रहे….

Mirzapur Advance Booking: Tickets up to ₹1,800; all eyes on the opening.

Mirzapur Advance Booking: मिर्जापुर द मूवी की रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 4 सितंबर को सिनेमा घर में रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और कुछ प्रीमियम सोर्स की टिकट की कीमत लगभग 1800 रुपए तक पहुंच चुकी है।

Mirzapur Advance Booking: Tickets up to ₹1,800; all eyes on the opening.

एडवांस बुकिंग को मिल रहा है अब अच्छा रिस्पॉन्स

1 सितंबर 2026 को दोपहर 12:09 तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार फिल्म में राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन में 32700 टिकट बेच लिए हैं। यह आंकड़ा रिलीज से पहले ही बुकिंग का एक ताजा स्नैपशॉट की तरह है इसमें आगे और भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे पहले सामने आए कुछ ट्रैकिंग आंकड़ों में 26398 टिकट की बिक्री और करीब 83.67 लाख रुपए के एडवांस ग्रॉस कलेक्शन का उल्लेख है। अलग-अलग ट्रैक्टर्स के आंकड़े में अलग कमाई देखने को मिल रही है इसलिए इस फिल्म की अंतिम कमाई नहींसमझे।

ये भी पढ़े : शादी के 5 महीने बाद ही अलग हुए Badshah और ईशा रिक्खी….

₹1,800 तक पहुंच गई Mirzapur टिकट की कीमत

मिर्जापुर फिल्म की टिकट की कीमत शहर और सिनेमा घर के हिसाब से अलग-अलग देखने को मिल रही है। नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ़ इंडिया में नाइट शो की टिकट की कीमत 1800 रुपए तक पहुंच चुकी है। वहीं कुछ दूसरे सिनेमा घर में टिकट इससे काफी कम कीमत पर भी उपलब्ध है इसलिए 18 सो रुपए को फिल्म के सामान्य टिकट कीमत समझना सही नहीं होगा।

पहले दिन ये मूवी कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?

शुरुआती एडवांस बुकिंग को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग को लेकर ट्रेड की उम्मीदें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। भारत में पहले दिन करीब 15 से 20 करोड रुपए की कमाई की संभावना बताई जा रही है। मजबूत बुकिंग रहने पर 20 करोड रुपए से ऊपर फिल्म की संभावनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। मौजूदा रफ्तार के आधार पर करीब 20 से 25 करोड रुपए की ओपनिंग की संभावनाएं बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : चौथे सोमवार भी नहीं थमी कमाई, Hanuman Ansh फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मुन्ना भैया की वापसी से बढ़ी है एक्साइटमेंट

Mirzapur मूवी में पंकज त्रिपाठी,अली फजल और दिव्येंदु समेत फ्रेंचाइजी के कई सारे एक्टर नजर आने वाले हैं। दिव्येंदु की मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी फिल्म के सबसे बड़े आकर्षक में से एक है इस फिल्म का निर्देशक गुरमीत सिंह के द्वारा किया गयाहै। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म बोर्ड के द्वारा ए सर्टिफिकेट भी मिला है इसका रन टाइम 197 मिनट 19 सेकंड यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट का होने वालाहै। ये फ़िल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल मिर्जापुर एडवांस बुकिंग की शुरुआतीआंकड़ों पर मजबूत नजर है अब देखना होगा की रिलीज तक बुकिंग के रफ्तार कितनी ज्यादा बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *