मध्यप्रदेश में मौसम का कहर, रीवा, सतना समेत 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से बना ट्रफ

एमपी वेदर न्यूज। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के लिए अगले 24 घंटों में अति भारी बारिश, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बिगड़े मिजाज से रीवा, सतना,बालाघाट, छतरपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना और सीधी समेत 17 जिलों में चमक-गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं भी चल सकती है। जिससे जिससे जन जीवन पर असर पड़ सकता है तो वही जल भराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

16 जिलों के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, सतना, चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बांधवगढ़, शहडोल, अनूपपुर, अमरकंटक, कटनी, दमोह और सागर शामिल हैं. इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

35 जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश के संकेत

प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, रतनगढ़, शिवपुरी, कूनो नेशनल पार्क क्षेत्र, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, उदयगिरि, भोपाल, बैरागढ़, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, हरदा, खंडवा, ओंकारेश्वर, देवास, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, भीमबेटका, सांची, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कान्हा और डिंडौरी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

बंगाल की खाड़ी से बन रहा ट्रफ

मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून की वजह, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और ट्रफ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर चलेगा। आज पूर्वी मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। इसके बाद बारिश का सिस्टम धीरे-धीरे प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 702.9 मिमी यानी 27.7 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से करीब 3.1 इंच कम है। पूरे मानसून सीजन का सामान्य आंकड़ा 37.3 इंच है। इसे पूरा करने के लिए सितंबर में अभी करीब 9.6 इंच बारिश की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *