सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुची मेघालय सरकार, हाई कोर्ट से नही मिली थी राहत

इंदौर। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुच गया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है।

मेघालय हाईकोर्ट का इनकार

दरअसल राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम को निचली अदालत से जमानत दी गई थी और आदेश दिया गया था कि वह मेघालय छोड़कर नही जाएगी। उसकी जमानत को मेघालय हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है और उसकी जमानत रद्रद करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अब मेघालय सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत को रद करने की मांग करेगी।

रघुवंशी के परिवार में था रोष

सोनम को जमानत मिलने के बाद से राजा रघुवंशी के परिवार में रोष व्याप्त था। वे चाहते हैं कि राजा की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पिछले दिनों सोनम की जमानत रद्द करने के लिए पुलिस ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से सोनम की जमानत रद्द नहीं हो सकी थी। इसके बाद अब मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत रद्द‌ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

सरकार के फैसले से परिवार में खुशी

सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद से मृतक राजा रघुवंशी का परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। अब मेघालय सरकार द्वारा सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले का परिवार ने स्वागत किया है। राजा रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि उनके बेटे को न्याय जरूर मिलेगा। परिवार ने मेघालय सरकार के इस निर्णय के लिए आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह कदम न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *